Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं ये 6 फूड्स, हार्ट फेलियर का रिस्क हो सकता है 24% तक कम

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 01:33 PM (IST)

    दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले देखते हुए अपने दिल को लेकर थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। हार्ट डिजीज का रिस्क कम करने में डाइट बहुत अहम भूमिका निभाती है। इस बारे में एक स्टडी भी की गई है कि पोटेशियम से भरपूर फूड्स (Potassium-Rich Diet) दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    Hero Image
    दिल के लिए जरूरी है पोटेशियम से भरपूर फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिल की बीमारियां दुनियाभर में मौत के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए अपने दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करके हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं के खतरे को कम (Lower Risk of Heart Failure) कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में इससे जुड़ी एक स्टडी की गई, जिसमें पता चला है कि पोटेशियम, हार्ट फेलियर और दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद कर सकता है। यह स्टडी न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई, जिसमें पता चला है कि डाइट में पोटेशियम (Potassium-Rich Diet) को शामिल करके दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।

    क्यों जरूरी है पोटेशियम?

    इस स्टडी से यह बात साफ हो जाती है कि पोटेशियम से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना दिल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने, नर्व सिगनल्स, मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मददगार है। इन वजहों से यह दिल के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

    पोटेशियम से भरपूर फूड्स

    • केला- केला पोटेशियम के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 422 mg पोटेशियम होता है। इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
    • शकरकंद- केले से भी ज्यादा पोटेशियम एक मध्यम आकार के शकरकंद में पाया जाता है। यह फाइबर और विटामिन-ए से भी भरपूर होता है, जो इसे दिल के लिए एक सुपरफूड बनाता है।
    • पालक- इस हरी पत्तेदार सब्जी में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक कप पकी हुई पालक में लगभग 312 mg पोटेशियम मिलता है। इसे सब्जी, सूप या दाल में मिलाकर खाया जा सकता है।
    • एवोकाडो- एवोकाडो हेल्दी फैट और पोटेशियम का एक बेहतरीन सोर्स है। एक एवोकाडो में लगभग 1000 mg पोटेशियम होता है।
    • नारियल पानी- यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना है। यह शरीर को हाइड्रेट रखते हुए पोटेशियम की कमी को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है।
    • दही- दही प्रोबायोटिक्स और पोटेशियम दोनों का अच्छा सोर्स है। एक कप सादे दही में लगभग 579 mg पोटेशियम होता है। इसे अपनी रूटीन में शामिल करना आसान और फायदेमंद है।

    ध्यान रखें कि जहां पोटेशियम दिल के लिए फायदेमंद है, वहीं इसकी ज्यादा मात्रा, खासतौर से किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए, नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए किसी भी बड़े डाइटरी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें- पैरों में नजर आता है दिल की बीमारी का एक अहम संकेत, अनदेखा करने से बढ़ जाएगा हार्ट अटैक का रिस्क

    यह भी पढ़ें- दिल की सेहत का हाल बताने में मदद करते हैं ये 5 टेस्ट, हार्ट डिजीज का वक्त रहते चल सकता है पता

    Source: 

    • European Society of Cardiology: https://www.escardio.org/The-ESC/Press-Office/Press-releases/Increasing-potassium-levels-improve-outcomes-in-patients-at-high-risk-of-ventricular-arrhythmia#