सुबह या शाम: वॉक करने के लिए कौन-सा समय है बेस्ट? यहां जान लें सही जवाब वरना बाद में पछताएंगे आप
वॉक करना कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके हेल्थ गोल्स को पूरा करने के लिए सही समय पर वॉक करना जरूरी है। इसलिए सुबह या शाम (Morning Vs Evening Walk) कब वॉक करना चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है। आइए जानें वॉक करने का बेस्ट समय क्या है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वॉक करना सेहत के लिए सबसे फायदेमंद आदतों में से एक है। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि दिल की सेहत, मेंटल हेल्थ और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। लेकिन इसके पूरे फायदे पाने के लिए जरूरी है कि वॉक करने का सही समय (Right Time to Walk) पता हो।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि वॉक के लिए सुबह का समय बेहतर है या शाम का (Morning Vs Evening Walk)? अगर आप भी इसी उलझन में फंसे हैं कि दोनों में से किस समय वॉक करना चाहिए, तो आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 40 मिनट की वॉक बना सकती है आपके दिमाग को तेज, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी भूलने की बीमारी!
सुबह की वॉक के फायदे
- मानसिक शांति मिलती है- सुबह के समय वातावरण शांत और प्रदूषण कम होता है। सुबह के समय खुले में वॉक करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, जिससे एनर्जी मिलती है और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है- सुबह खाली पेट वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह वजन घटाने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
- विटामिन-डी मिलता है- सुबह की धूप विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
- मानसिक ताजगी- सुबह की वॉक तनाव कम करती है और दिमाग को शांत करती है। इससे पूरे दिन एनर्जी और फोकस बना रहता है।
- नियमितता बनाए रखने में आसानी- सुबह का रूटीन अक्सर फिक्स होता है, इसलिए वॉक को रूटीन में शामिल करना आसान होता है।
शाम की वॉक के फायदे
- तनाव कम करने में मददगार- दिनभर की थकान और स्ट्रेस को शाम की वॉक से कम किया जा सकता है। यह मूड फ्रेश करने और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
- पाचन तंत्र में सुधार- रात के खाने के बाद हल्की वॉक करने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- मांसपेशियों के लिए बेहतर- शाम के समय शरीर का तापमान थोड़ा ज्यादा होता है, जिससे मांसपेशियों में फ्लेक्सिबिलिटी आती है और चोट लगने का खतरा कम होता है।
- सोशल इंटरैक्शन बढ़ता है- शाम को लोग पार्क या वॉकिंग ट्रैक पर ज्यादा नजर आते हैं, जिससे सोशल कनेक्शन बढ़ता है और वॉक करने का मनोबल बना रहता है।
- दिनभर की एक्टिविटी के बाद आराम- जो लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते, उनके लिए शाम की वॉक एक अच्छा ऑप्शन है।
कौन सा समय चुनें?
वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए सुबह की वॉक बेहतर है। लेकिन अगर आपका मकसद तनाव कम करना और अच्छी नींद लेना है, तो शाम की वॉक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ज्यादा कैलोरी बर्न करने का आसान तरीका है Nordic Walking, इस तरीके से तेजी से कम होगा वजन
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।