Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबले-पतले शरीर को भी पत्‍थर बना देते हैं Pull-Ups, पूरा फायदा पाने के ल‍िए 4 बातों का रखें ध्यान

    Pull-Ups दिखने में भले साधारण लगे लेक‍िन ये बेहद असरदार एक्सरसाइज है। अगर आप इस एक्‍सरसाइज का रोजाना अभ्‍यास करते हैं तो इससे शरीर मजबूत बनता है। शुरुआत में इसे करना थोड़ा मुश्किल जरूर लगेगा लेकिन धीरे-धीरे इसे करना आसान हो जाएगा। Pull-Ups को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 04 May 2025 09:34 AM (IST)
    Hero Image
    रोजाना पुल अप्‍स करने के फायदे। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। मोटापे की समस्या तो हर दूसरे व्‍यक्‍त‍ि में देखने को म‍िल रही है। ऐसे में लोग ज‍िम जाते हैं, कार्डियो करते हैं। कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इससे वजन कम करने में आसानी हाेती है। उन्‍हीं में से एक एक्‍सरसाइज है पुल-अप्स (Pull Ups)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो आपकी पीठ, कंधे और बाहों की मसल्‍स को मजबूत करने में मदद करता है। ऐसा कहा जाता है क‍ि पुल अप्‍स पुरुषों के ल‍िए मह‍िलाओं के मुकाबले ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर की ताकत और स्‍टैम‍िना को बढ़ाता है। सही तरीके से पुल-अप्स क‍िया जाए तो ये न केवल मसल्‍स को मजबूत बनाता है बल्कि चोट लगने का खतरा भी कम होता है। साथ ही वजन भी कम होता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि इसे करने का सही तरीका क्‍या है।

    शरीर के ऊपरी ह‍िस्‍से काे बनाए मजबूत

    Pull-Ups आपके पीठ, कंधे, चेस्‍ट और बाजुओं के मसल्‍स पर काम करता है। इसे करने से आपकी अपर बॉडी मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही ताकत भी बढ़ती है। खासकर लेटिसिमस डोर्सी (पीठ की चौड़ी मसल्‍स) को बहुत फायदा होता है।

    एक्‍ट‍िव होते हैं कोर मसल्स

    Pull-Ups करते समय आपका पेट अंदर की ओर खिंचता है। इस कारण कोर मसल्स एक्टिव हो जाते हैं। कमर और पेट के बीच की मांशपेश‍ियों काे Core Muscles कहते हैं। यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी घटाने और एब्स बनाने में भी मदद करती है।

    फिटनेस सुधारे

    Pull-Ups एक इंडिकेटर एक्सरसाइज मानी जाती है। आप ज‍ितनी बार करते हैं, ये आपके फ‍िटनेस लेवल को द‍िखाती है। शुरुआत में दो बार भी करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे प्रैक्‍ट‍िस करने से आप इसे कई बार कर पाते हैं। इससे आपकी फ‍िटनेस में भी सुधार होता है।

    बॉडी को बनाए ठोस

    ज‍िन्‍हें मस्कुलर बॉडी चाह‍िए होती है, उनके लिए Pull-Ups बेहतरीन एक्‍सरसाइज है। यह मसल्स ग्रोथ में मदद करता है। इसके अलावा शरीर को भी टोन करता है। अगर आप रोजाना पुल अप्‍स करते हैं तो इससे आपकी बांहें, कंधे और पीठ पर अच्‍छा शेप आता है।

    यह भी पढ़ें: Pregnancy में आ रही है मुश्किल? न हों परेशान; आपके मां बनने का सपना पूरा करेंगे 3 योगासन

    मूड को बनाता है बेहतर

    पुल-अप्‍स करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना ये एक्‍सरसाइज करते हैं तो आपका मूड अच्‍छा रहता है। फोकस बढ़ता है।

    बढ़ती है ग्रिप स्ट्रेंथ

    Pull-Ups करने से आपकी हाथों की पकड़ यानी क‍ि grip strength मजबूत होती है। इससे न केवल दूसरी एक्सरसाइज में मदद मिलती है, बल्कि रोजमर्रा के कामों में भी हाथों की ताकत बढ़ जाती है।

    कैसे करें पुल अप्‍स

    पुल-अप्स के लिए ग्र‍िप को कंधों से ज्‍यादा चौड़ाई से पकड़ें, हथेलियां आपसे दूर हों। लटकते हुए, कोर टाइट करें और पीठ की मांसपेशियों को इंगेज करें। अपनी छाती को ग्र‍िप की तरफ खींचें जब तक आपकी ठुड्डी ऊपर न आ जाए। धीरे-धीरे नीचे जाएं। शुरुआत में एक दो बार करें, धीरे-धीरे संख्‍या बढ़ाएं।

    एक्‍सरसाइज करते समय ध्‍यान रखें ये बातें

    • सही ग्रिप का चयन करें
    • शरीर का संतुलन बनाए रखें
    • नियमित अभ्यास करें
    • वार्मअप करना न भूलें

    यह भी पढ़ें: सिर्फ 30 मिनट की Swimming दिल-ओ-दिमाग में फूंक देगी जान, शरीर को मिलेंगे 7 बड़े फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।