Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात होते ही दिखें 3 संकेत, तो समझ जाएं फैटी होने लगा है लिवर; बिना देरी लें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 07:18 PM (IST)

    लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो डिटॉक्सिफिकेशन और एनर्जी स्टोर जैसे काम करता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है। ऐसे में समय रहते इसकी पहचान करना जरूरी है। फैटी लिवर के कुछ संकेत हैं जो रात में दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

    Hero Image
    रात में दिखते हैं फैटी लिवर के ये लक्षण, ऐसे करें पहचान (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो कई सारे जरूरी काम करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और रोजमर्रा के काम के लिए एनर्जी स्टोर करता है। साथ ही लिवर खून साफ करने में भी मददगार है। हालांकि, लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल लिवर को बीमारी करने लगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दिनों लिवर से जुड़ी कई सारी बीमारियां काफी आम हो चुकी है। फैटी लिवर इन्हीं में से एक है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसकी अनदेखी लिवर फेलियर की वजह बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसकी पहचान की जाए, ताकि बीमार होते लिवर को समय रहते ठीक किया जा सके। लिवर में फैट जमा होने पर शरीर कुछ संकेत देता है, जिनकी मदद से फैटी लिवर की पहचान की जा सकती है। खासकर कुछ लक्षण ऐसे हैं, जो रात के समय दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में-

    पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

    अगर किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है, तो रात होते ही पेट में तकलीफ हो सकती है। यह फैटी लिवर का एक सामान्य संकेत है। रात के समय पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बेचैनी या दर्द फैटी लिवर की तरफ इशारा करते हैं। इसकी वजह से कई बार रात में नींद पूरी करना तक मुश्किल होता है। अगर आपको भी रात होते ही पेट भरा हुआ या पेट पर दबाव महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें।

    रात में भूख न लगना

    अगर पिछले कुछ दिनों से अचानक आपकी भूख में बदलाव होने लगा है, तो इसे हल्के में न लें। खासकर रात के समय अगर आपको डिनर के दौरान भूख नहीं लग रही है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। फैटी लिवर होने पर अक्सर व्यक्ति की भूख कम होने लगती है, जिससे वजन कम हो सकता है और पोषण संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    नींद न आने की समस्या

    अगर आपको कुछ समय से रात में सोने में दिक्कत आ रही है, तो इसे इग्नोर बिल्कुल भी न करें। रात के समय नींद न आने की समस्या अक्सर फैटी लिवर से जुड़ी हो सकती है। आमतौर पर फैटी लिवर से परेशान लोगों को नींद न आने की समस्या होती है।

    यह भी पढ़ें- क्‍या है Liver Cirrhosis? लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान; ये गलतियां बन सकती हैं जानलेवा!

    यह भी पढ़ें- दबे पांव आपके लिवर को नुकसान पहुंचा रही यह ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया कैसे करें Fatty Liver से बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।