Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple Side Effects: ज्यादा सेब खाने से पड़ सकते हैं लेने के देने! इस सीजन में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 12:24 PM (IST)

    Apple Side Effects विटामिन सी फाइबर आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये अभिशाप में बदल सकता है। जी हां सही पढ़ा आपने। अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो ये आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ साइट इफेक्ट्स के बारे में।

    Hero Image
    ज्यादा सेब का सेवन भी पड़ सकता है भारी!

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Apple Side Effects: सेब खाना सेहत को कितने फायदे देता है, ये तो आपने कई बार सुना-पढ़ा होगा। क्या आप इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? जी हां, पोषक तत्वों से भरपूर ये फल आपको कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम मौजूद है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसे में आइए बिना देर कीजिए जान लें इसके कुछ गंभीर नुकसान।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाइजेशन के लिए खराब

    ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है। चूंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में इसकी ओवरईटिंग से आपको गैस की शिकायत हो सकती है। इससे पेट दर्द और ऐंठन जैसी तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपके शरीर को एक दिन में 20-40 ग्राम फाइबर ही चाहिए होता है। ये मात्रा उम्र के हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है, लेकिन एक दिन में 70 ग्राम से ज्यादा फाइबर लेने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कते पैदा हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं Lavender Tea, नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार!

    बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

    सेब पोटैशियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस कारण इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे ज्यादा खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

    एलर्जी की समस्या

    एक स्टडी की मानें तो सेब में कीटनाशक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें डिफेनिलमाइन (Diphenylamine) नामक एक केमिकल कंपाउड होता है जिसे यूरोपियन यूनियन ने बैन भी किया हुआ है। सीधे शब्दों में समझें तो ज्यादा सेब खाने से शरीर को इस केमिकल का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में इन्हें ज्यादा खाने से बचें।

    वेट लॉस पर फेर सकता है पानी

    सेब खाने के अगर आप भी शौकीन हैं तो इन्हें ज्यादा खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसका ज्यादा सेवन आपके वेट लॉस पर पानी फेर सकता है। एक छोटा सेब 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 5 ग्राम फाइबर के लिए जिम्मेदार होता है। इसके कारण इनकी ओवरईटिंग से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है, चूकिं इतनी अधिक मात्रा में आपकी बॉडी फैट बर्न नहीं कर पाती है।

    डेंटल हेल्थ के लिए खराब

    क्या आप जानते हैं कि सेब सोडा से भी ज्यादा एसिडिक होता है? इसलिए, डॉक्टर्स इसे पीछे के दांतों से खाने के लिए कहते हैं। ऐसे में ज्यादा मात्रा में सेब खाने से आपके दांत खराब हो सकते हैं, जो कि आपकी डेंटल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा।

    एक दिन में कितने सेब खाना सेफ?

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक दिन में सामान्य आकार के दो सेब खाना बिल्कुल सेफ है। अगर इससे ज्यादा सेब आप खाते हैं तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई लाभ

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik