विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह पैर जमीन पर रखते ही एड़ी में तेज दर्द? पिंडलियों और तलवों को राहत देने के लिए रोज करें ये आसान एक्सरसाइज

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sun, 22 Nov 2026 06:30 AM (IST)

आजकल पिंडलियों, एड़ियों और तलवों में दर्द की समस्या आम है, जो गलत पोस्चर या कमजोरी के कारण होती है। 

पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने की एक्सरसाइज (Image Source : AI Generated)

पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने की एक्सरसाइज (Image Source : AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के समय में लंबे समय तक खड़े रहने, गलत पोस्चर, वजन बढ़ने, ज्यादा चलने या शरीर में कमजोरी के कारण पैरों के निचले हिस्से मतलब पिंडलियों, एड़ियों और तलवों में दर्द की समस्या आम हो गई है। 

यह दर्द कई बार इतना बढ़ जाता है कि डेली के काम करना भी मुश्किल लगने लगता है।ऐसे में कुछ आसान और प्रभावी एक्सरसाइज न केवल दर्द को कम करने में मदद करती हैं, बल्कि पैरों के मसल्स को मजबूत बनाकर लचीलापन भी बढ़ाती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कुछ असरदार एक्सरसाइज के बारे में: 

काफ स्ट्रेच

ये एक्सरसाइज पिंडलियों के मसल्स को आराम देकर जकड़न कम करती है।दीवार के सामने खड़े होकर दोनों हाथ दीवार पर रखें। एक पैर आगे और दूसरा पीछे रखें। पीछे वाले पैर की एड़ी जमीन पर टिकाकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं। 20–30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इसे दोनों पैरों से 3–4 बार करें।

टो रेज 

ये एक्सरसाइज तलवों और एड़ियों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे पंजों के बल ऊपर उठें और फिर नीचे आएं।शुरुआत में 10–15 बार करें।

एंकल रोटेशन 

टखनों में जकड़न और सूजन को कम करने के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है।कुर्सी पर बैठकर एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं और टखने को घड़ी की दिशा में 10 बार घुमाएं, फिर उल्टी दिशा में भी घुमाएं। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।

हील वॉक

ये एक्सरसाइज पैरों की नसों और मसल्स को एक्टिव बनाती है।सीधे खड़े होकर पंजों को ऊपर उठाएं और केवल एड़ियों के सहारे 20–30 सेकंड तक चलें। इससे पिंडलियों और टखनों की ताकत बढ़ती है।

फुट रोलिंग एक्सरसाइज

तलवों के दर्द और थकान को कम करने के लिए  एक छोटी गेंद या पानी की बोतल को पैरों के नीचे रखकर धीरे-धीरे आगे-पीछे रोल करें। इसे 2–3 मिनट तक करें। इससे तलवों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है।

सीटेड लेग स्ट्रेच

यह एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों को लचीला बनाती है।जमीन पर बैठकर दोनों पैर सीधे फैलाएं और हाथों से पंजों को छूने की कोशिश करें। 20 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। इसे 4–5 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- शरीर में मसल्स क्यों घटती हैं? प्रोटीन की कमी के अलावा ये 5 वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

यह भी पढ़ें- ठंड बढ़ते ही घुटनों और जोड़ों में उठने लगता है दर्द? सिर्फ गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं, राहत के लिए अपनाएं ये तरीके

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।