विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड बढ़ते ही घुटनों और जोड़ों में उठने लगता है दर्द? सिर्फ गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं, राहत के लिए अपनाएं ये तरीके

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:00 PM (IST)

ठंड में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नियमित मालिश, गर्म सिंकाई और सही व्यायाम जरूरी हैं।

सर्दी बढ़ते ही जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है (Image Source: AI Generated)

सर्दी बढ़ते ही जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड के मौसम में लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी की पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है, तो किसी को पूरे सर्दी भर खांसी-जुकाम की शिकायत बनी रहती है। 

इन्हीं में से एक आम परेशानी ज्वाइंट्स में दर्द होना भी है, जिसके लिए सलाह दी जाती है कि ठीक से गर्म कपड़े पहनो। जबकि इसके अलावा ऐसे कई बातें जिन्हें फॉलो कर ठंड में होने वाले ज्वाइंट पेन से छुटकारा पाया जा सकता है। 

जोड़ों की रेगुलर मसाज 

सर्दियों में सरसों या तिल के तेल से पैरों की मसाज करना बड़ा फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सोने से पहले तेल को गुनगुना कर हल्के हाथ से जोड़ों की कम से कम 15 मिनट तक  मालिश करें। वहीं, सूजन होने पर मसाज करते समय दबाव डालने से बचना है। 

गर्म सिंकाई 

अगर सर्दी बढ़ने से आपके जोड़ों में ज्यादा दर्द बना रहता है, तो गर्म सिंकाई इसके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकती है। इसके लिए गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। सिंकाई करते समय जोड़ों पर तौलिया या कोई कपड़ा रख लेना है, फिर 15-20 मिनट तक जोड़ों को गर्माहट दें। 

इस बात का ध्यान रखें कि जयफ गर्म सिंकाई से बचें क्योंकि यह त्वचा के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा, अगर सिंकाई से जलन, लालिमा जैसी परेशानी हो तो उसे तुरंत रोककर डॉक्टर से सलाह लें। 

जोड़ों मेन गर्माहट बनाए रखें 

सिंकाई के अलावा जोड़ों में ठंड लगने से बचाने के लिए ठीक से गर्म कपड़े पहनें। अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह लेकर घुटनों को आराम देने वाली नी-कैप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फर्श पर लंबे समय तक बैठने से भी बचें, खासकर अगर उम्र 40 के पार है। 

एक्सरसाइज असरदार 

शरीर में लचीलापन बनाए रखने के लिए चाहे कितनी ठंड हो जाए, करना न छोड़ें। इस बात का खास ख्याल रखें कि एकसराइज ऐसी हों, जिससे घुटनों पर ज्यादा दबाव न पड़े। कई योगासन जैसे पवनमुक्तासन, ताड़ासन, वृक्षासन और अनुलोम-विलोम नियमित रूप से करने से शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है। पहले से कोई परेशानी हो तो इसके लिए फिजियोथेरेपिस्ट सलाह लेना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें- बाल झड़ने पर तेल लगा रहे हैं, मुंहासों पर क्रीम? पुरुषों में इन परेशानियों के पीछे हो सकती है बड़ी वजह, न करें अनदेखा

यह भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ 'कैल्शियम' लेना काफी नहीं! अच्छी बोन हेल्थ के लिए गांठ बांध ले ये बातें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।