Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में मिलने वाले ये 5 साग हर बीमारी को रखते हैं शरीर से दूर, जानें इन्हें खाने के लाखों फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 07:55 AM (IST)

    सेहत का ख्याल रखने के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सर्दियों के मौसम के लिए साग एक ऐसा ही फूड आइटम है जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह न केवल सेहत के लिहाज से बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। जानें सर्दियों में खाए जाने वाले कुछ साग के फायदे।

    Hero Image
    सर्दियों में खाए जाने वाले साग हैं स्वाद और पोषण का अनोखा मिश्रण

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Saag Benefits: सर्दी के मौसम की शुरुआत हरी सब्जियों के साथ ही होती है, जिसमें मिलने वाले अनेकों प्रकार के साग हमे पूरे साल की एनर्जी दे जाते हैं। वैसे तो, इन्हें हर मौसम में उचित पर्यावरण में उगाया जा सकता है और बहुत सारे जगहों पर लोग उगाते भी हैं, लेकिन सही मौसम में खाए जानी वाली सब्जियों का स्वाद अलग ही होता है। यही स्वाद इस सीजन में उगने वाली हरी पत्तेदार सागों से मिलता है। ऐसे में इन्हें मिस करना मतलब स्वास्थ्य के साथ-साथ, स्वाद को भी मिस करना होगा। इसलिए डेली ही इन्हें अपने खाने में एक अलग डिश के रूप में जरूर बनाए और अपने खाने में शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सागों से हमें अनेकों तरह के फायदे होते हैं, तो आइए जानते हैं कौन-से साग हमारे लिए लाभदायक हैं।

    पालक का साग

    आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर पालक का साग हमारे बालों और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड शुगर को मेंटेन भी करता है। इसके सेवन से कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन फूड आइटम्स से करें इसे कंट्रोल

    बथुआ का साग

    एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बथुआ का साग हमारे पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसका इस मौसम में डेली सेवन करने से पथरी की समस्या नहीं होती है। जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम,आयरन और कैल्शियम से भरपूर बथुआ का साग हमारे लिए प्रकृति का वरदान है। इसे सादा बनाकर या दही से इसका रायता बनाकर इसे खाया जा सकता है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड पाचनतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

    मेथी का साग

    एंटीऑक्सीडेंट युक्त मेथी के साग अनेक प्रकार के बैक्टेरिया को खत्म करता है। इनकी छोटी-छोटी गोल पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इसकी पूड़ी, चपाती या फिर सब्जी, सभी सेहत के लिए लाभकारी है।

    अरबी का साग

    विटामिन-ए युक्त अरबी का साग हमारी आंखों के साथ-साथ उम्र बढ़ने के साथ होने वाले मैक्यूलर डीजनरेशन को रोकने में सहायक है। इसमें विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे इम्यूनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद है। उत्तर भारत में भाप में पकाकर पकौड़ियाँ बनाई जाती हैं, जो बहुत ही टेस्टी होती हैं।

    कलमी का साग

    एंटीऑक्सीडेंट युक्त कलमी का साग बहुत सारे खनिजों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इसमें अनेक प्रकार के विटामिन और आयरन भी होते हैं, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देते और आंखों के लिए स्वास्थ्य वर्धक भी होते हैं। ये कम कैलोरी वाला साग है, जो हमारा वजन कम करने में सहायक होता है।

    यह भी पढ़ें: Cervical Cancer से बचाव के लिए वैक्सीन को बढ़ावा देगी सरकार, जानें एचपीवी से जुड़े कुछ आम मिथक

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner