Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eye Care Tips: आंखों को रगड़ते हैं तो तुरंत इस आदत से कर लें तौबा, वरना अंधकार में बीतेगा जीवन

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 12:31 PM (IST)

    आंखों की सेहत का सही तरीके से ख्‍याल रखने की खास जरूरत होती है। अक्सर आपने कई लोगों को आंखों को रगड़ते देखा होगा लेकिन उनकी यह आदत एक दिन उन्‍हीं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल आंखों को रगड़ने से आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर इस आदत को नहीं बदला गया तो आपको काफी कुछ झेलना पड़ सकता है।

    Hero Image
    आंखों को रगड़ने से जा सकती है आपकी रोशनी। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण और संदेवदनशील अंग होती हैं। आंखें न सिर्फ हमें दुनिया को देखने का अनुभव देती हैं, बल्कि हमारी भावनाओं और जीवनशैली से भी जुड़ी होती हैं। हमें अपनी आंखों की सेहत का सही तरीके से ख्‍याल रखने की जरूरत होती है। अक्सर आपने कई लोगों को आंखों को रगड़ते देखा होगा लेकिन उनकी यह आदत एक दिन उन्‍हीं के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल आंखों को रगड़ने से रोशनी जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसील‍िए आपको जागरूक करने के लिए इस लेख में हम आंखों को रगड़ने से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंखों में आ जाती है सूजन

    आंखों को रगड़ने से आंखों में सूजन आ सकती है। जो लंबे समय तक रहने पर और भी समस्या का कारण बन सकती है। ऐसा करने से आंखों की निचली सतह में चोट भी लग सकती है, जिससे असुविधा होती है।

    संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा

    बिना हाथ धोए या किसी भी चीज को छू लेने के बाद हम अचानक अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं, जिससे हाथ में मौजूद सभी बैक्‍टीरिया हमारी आंखों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में आंखो में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है। कोशिश करें क‍ि आंखों को छूने से पहले हैंडवॉश कर लें।

    यह भी पढ़ें: Eye Care: आंखों का रखना चाहते हैं ख्याल, तो इन आदतों को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा

    कॉर्निया के लिए नुकसानदायक

    आंखों को लगातार रगड़ने से कॉर्निया पर सबसे ज्‍यादा असर पड़ता है। दरअसल आंखों को रगड़ने से कॉर्निया में खरोंच आ सकती है। जो गंभीर स्‍थि‍ति होगी। इससे आप अंधे भी हो सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr Aqib Jamal (@draqibjamal)

    कॉन्‍टेक्ट लेंस पहनने में होगी दिक्‍कत

    अगर आप कॉन्‍टेक्ट लेंस पहनते हैं, तो आंखों को रगड़ने से लेंस अपनी जगह से हिल सकता है। इससे आंखों में जलन और चुभन महसूस हो सकती है।

    डार्क सर्कल्स

    आंखों को लगातार रगड़ने से आपको डार्क सर्कल्स (काले घेरों) की समस्‍या हो सकती है। यह आंखों के स्वास्थ्य के अलावा आपकी खूबसूरती पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

    आंखों से खून आना

    आंखों को ज्यादा रगड़ने से आपकी कैपिलरी टूट सकती हैं। जिससे आपकी आंखों में घाव होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा होने पर आपकी आंखें लाल हो सकती हैं। कभी कभार खून भी आ सकता है।

    इस आदत से ऐसे बचें

    • अपनी आंखों को बार-बार धोने की आदत डालें। अगर आंखों में खुजली हो, तो साफ हाथों से हल्का सा दबाव डालें।
    • आंखों की समस्याओं से बचने के लिए सही आहार, पर्याप्त नींद और आंखों का नियमित आराम लेना बहुत जरूरी है। आप आंखों का एक्‍सरसाइज भी कर सकते हैं।
    • अगर आंखों में सूजन या जलन महसूस हो, तो आंखों के लिए विशेष रूप से बनाए गए प्रोडक्‍ट का इस्तेमाल करें, जैसे आंखों की ड्रॉप्स या कूलिंग पैच। आप डॉक्‍टर से भी सलाह ले सकते हैं।
    • अगर आपकाे आंखों में खुजली या जलन की समस्‍या है तो आपको मोबाइल, टीवी या स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं बि‍ताना चाहिए। अगर आप वर्किंग हैं तो डॉक्‍टर से मिलकर सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: Eye Care Tips: जिंदगी को अंधेरे से भर सकती है बढ़ती उम्र, ऐसे रखें आंखों की रोशनी का ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner
    comedy show banner