हथेलियों में दिख सकते हैं लिवर की परेशानी के संकेत, इन बदलावों को न करें नजरअंदाज
आमतौर पर लिवर डैमेज का पता काफी बाद में चलता है, लेकिन हथेलियों पर खुजली, रेडनेस, जैसे कुछ शुरुआती लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है।

लिवर की बीमारी के शुरुआती संकेत: हथेलियों और नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
हथेलियों का लाल होना और खुजली लिवर रोग का संकेत
नाखूनों का सफेद या पीला होना लिवर समस्या दर्शाता है
उंगलियों का मुड़ना या हाथों का कांपना गंभीर लक्षण
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा लिवर ब्लड में मौजूद प्रोटीन, हॉर्मोन्स और ब्लड सुर्कलेशन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर लिवर में परेशानी शुरू हो गई है तो उसके कुछ स्पष्ट लक्षण स्किन, नाखून और सॉफ्ट टिशूज पर भी दिखने लगते हैं। शुरुआत में ही इन लक्षणों की पहचान कर लेने से लिवर को आगे होने वाले नुकसानों से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
हथेलियों का लाल होना
खून साफ करना, खाना पचाने में मदद करना और हॉर्मोन्स को बैलेंस करने का काम हमारा लिवर करता है, लेकिन इसके खराब होने के संकेत तुरंत नहीं मिलते। फिर भी गौर से देखा जाए तो हथेलियों का लाल रहना, खुजली होना, नाखूनों में पीलापन या उनका कमजोर हो जाना फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस की वजह से हो सकते हैं।
उंगलियों का झुकना या सुन्न हो जाना
यदि आपको लगता है कि आपकी उंगलियां पहले से कहीं ज्यादा अंदर की तरफ मुड़ने लगी हैं या आपको हथेलियों पर खिंचाव जैसा महसूस होता है तो यह मोटी और सख्त होती स्किन की वजह से हो सकता है। लिवर की क्रॉनिक बीमारियों जैसे सिरोसिस या ज्यादा शराब पीने वालों के साथ ऐसा देखा गया है।
नाखूनों का सफेद होना
नाखूनों का रंग सफेद होने लगना और उसके ऊपरी हिस्से पर लाल या फिर गुलाबी रंग की पट्टी नजर आना ब्लड सुर्कलेशन और लिवर में प्रोटीन के स्तर में गड़बड़ी की तरफ इशारा करते हैं।
नाखूनों का ज्यादा चौड़ा और उभरा दिखना
लिवर की क्रॉनिक बीमारी की वजह से नाखूनों का आकार ज्यादा गोल, चौड़ा और सूजा हुआ नजर आने लगता है। वैसे फेफड़े या दिल की बीमारी में इस तरह के लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं।
हाथों का कांपना
लिवर की बीमारी अगर एडवांस स्टेज में पहुंच गई है तो कई बार हाथों पर अपना कंट्रोल नहीं रह जाता है और वो कांपते रहते हैं। ऐसे में तुरंत ही डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है।
लगातार खुजली होना
हथेलियों और पैरों के तलुओं में लगातार खुजली हो रही है तो यह लिवर में पित्त इकट्ठा होने या उसके बाहर निकलने की गति धीमी हो जाने की तरफ इशारा करता है। खासकर रात के समय यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार हाथ और पैरों में होने वाली सूजन भी लिवर डैमेज का संकेत होता है।
हाथ पड़ जाते हैं ठंडे
ब्लड सुर्कलेशन के कमजोर होने से हाथ और पैर हर समय ठंडे महसूस होते हैं। जब लिवर डैमेज होता है तो इस तरह की समस्या नजर आती है।
इन बातों पर ध्यान दें
- आपके लक्षण कितनी देर या दिनों तक बने हुए हैं
- हथेलियों पर बदलाव होने के साथ-साथ यदि थकान महसूस हो, भूख ना लगे, यूरीन का रंग गहरा हो या पेट में असहजता महसूस हो
