क्या आपकाे भी है कच्चे अंडे खाने की आदत? पढ़ लें खबर; नुकसान से बचा लेगी ये जरूरी बात
अंडा एक सुपरफूड है पर कच्चा अंडा खाना सुरक्षित नहीं है। इसमें साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है जो शरीर में फैलकर नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चे अंडे से एलर्जी और फूड पॉइजनिंग का खतरा भी रहता है। अगर आप इसे डाइट में शामिल करते हैं ताे आपको इसके नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडा एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। नाश्ते में ज्यादातर लोग उबले हुए अंडे खाना पसंद करते हें। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऑमलेट या स्क्रैम्बल अंडे खाते हैं। ये आपकी सेहत को जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं। जो लोग फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखते हैं, उन्हें आपने अक्सर देखा होगा कि वे कच्चा अंडा खा रहे हैं या नाश्ते में हाफ फ्राई एग लेते हैं।
आपको बता दें कि इसे खाना पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। दरअसल, इसमें साल्मोनेला नाम के बैक्टीरिया होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कच्चा अंडा खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। एक बार आपने इनके बारे में जान लिया तो आप इसे खाने की गलती दाेबारा नहीं करेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से -
कच्चा अंडा खाने के नुकसान
- कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है। ऐसे में अगर आप ये अंडा खाते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके पूरे शरीर में फैल सकता है। इन्हें हमेशा उबालकर या फ्राई करके ही खाना चाहिए।
- कुछ लोगों को कच्चे या अधपके अंडों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको इन्हें सोच समझकर ही डाइट में शामिल करना चाहिए।
- इससे फूड पॉइजनिंग का भी खतरा बढ़ सकता है। अंडे में मौजूद बैक्टीरिया सेहत के लिए हानिकारक हैं।
- ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर कर सकता है। अगर आपको पहले से पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इसे भूल से न खाएं।
- अगर आप कच्चा अंडा खाते हैं तो इससे आपके शरीर को प्रोटीन सही मात्रा में नहीं मिल पाता है। इस कारण अंडों को हमेशा उबालकर या पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हार्मोन को बैलेंस करने के लिए ट्राई करें Seed Cycling, जान लें डाइट में शामिल करने का तरीका
अंडे में मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व
- अंडा प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है।
- अंडों में विटामिन बी 12, विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन बी 5 पाए जाते हैं।
- सेलेनियम, फास्फोरस और जिंक जैसे न्यूट्रिशन्स भी अंडे में पाए जाते हैं।
- अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है।
अंडा खाने के फायदे
- अंडा खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
- अंडा हमारे दिमागी सेहत के लिए भी जरूरी है।
- प्रोटीन से भरपूर होने के कारण ये वेट को भी मैनेज करता है।
- अंडे में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
- ये मसल्स को मजबूत बनाने में कारगर होता है।
यह भी पढ़ें: चुपके से आपके दिल को नुकसान पहुंचा रही ये 5 आदतें, समय रहते कर लें बदलाव; वरना बाद में पड़ेगा पछताना
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।