विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजाना खाएं अंडे, तो शरीर पर कैसा होगा असर? नुकसान से बचा लेगी ये जरूरी बात

Published: Thu, 29 Aug 2024 03:17 PM (IST)

अंडा खाने वाले ज्यादातर लोग नहीं जानते कि इसे रोजाना खाने पर शरीर पर कैसा असर (Daily Eating Eggs Effects) ...और पढ़ें

रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा होगा असर? (Image Source: Freepik)
रोजाना अंडे खाने से शरीर पर कैसा होगा असर? (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. अंडा ब्रेकफास्ट से लेकर लंच या डिनर के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन होता है।
  2. रोजाना इसे खाने से सेहत को फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं।
  3. डेली डाइट में इसे शामिल करने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Daily Eating Eggs Effects: प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ अंडा और भी कई मामलों में फायदेमंद होता है। ब्रेकफास्ट में इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि अगर इसे रोजाना खाया जाए तो बॉडी पर कैसे असर देखने को मिल सकता है। बता दें, अंडे के शौकीन लोग अक्सर इससे जुड़े ऐसे ही सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश करते रहते हैं। इसलिए आज हम आपको इसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों पहलुओं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या होगा अगर रोज खाएं अंडे?

स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अंडा बेहद पौष्टिक भी होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना होता है, जैसे- प्रोटीन, विटामिन, न्यूट्रिशन और फैट का शानदार सोर्स है। इन्हें सुपरफूड की कैटेगरी में रखना भी गलत नहीं है क्योंकि डाइट में इन्हें शामिल करने से कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है।

पोषक तत्वों का भंडार हैं अंडे

  • प्रोटीन: अंडे हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन का एक शानदार सोर्स हैं, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए मददगार होता है।
  • विटामिन: अंडे विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन बी5 जैसे कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर होते हैं।
  • न्यूट्रिशन: अंडों में सेलेनियम, फास्फोरस और जिंक जैसे न्यूट्रिशन्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होते हैं।
  • हेल्दी फैट: अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए गुणकारी है।

यह भी पढ़ें- संडे हो या मंडे, इन 5 लोगों को कभी नहीं खाने चाहिए अंडे!

रोजाना अंडे खाने के फायदे

  • हार्ट हेल्थ: अंडे में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, अंडे में पाए जाने वाले कोलीन नामक पोषक तत्व भी हार्ट को हेल्दी रखता है।
  • ब्रेन हेल्थ: अंडे में पाया जाने वाला कोलीन मस्तिष्क के विकास और बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। यह अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
  • वेट मैनेजमेंट: अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिन्हें खाने से पेट भी भरा रहता है और भूख भी कम होती है। ऐसे में रोजाना अंडे खाने से वेट को भी मैनेज किया जा सकता है।
  • आंखों को फायदा: अंडे में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह नाइट ब्लाइंडनेस जैसी आंखों की समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
  • मांसपेशियों का निर्माण: अंडे में पाया जाने वाला हाई प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए फायदेमंद होता है। यह एथलीटों और एक्सरसाइज करने वालों के लिए एक जरूरी फूड आइटम है।

नुकसान भी हो सकते हैं

ढेरों फायदों के बावजूद रोजाना अंडे खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। डॉक्टरों की मानें, तो हर दिन 1-2 अंडे खाना ही सही रहता है, नहीं तो कुछ साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं।

  • रोजाना अंडे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है, जो हार्ट हेल्थ के सिए सही नहीं है।
  • डेली डाइट में अंडे शामिल करना कई लोगों के लिए एलर्जी की वजह भी बन सकता है।
  • रोजाना एक या दो से ज्यादा अंडे खाने पर वेट लॉस जर्नी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- अंडा या पनीर, किसे खाने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन?

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।