इस सफेद अनाज में छिपा है Calcium का खजाना, खोखली हड्डियों में भी भर देगा ताकत
ये सफेद अनाज हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसक साथ ही शरीर को अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसको रोजाना खाने से खोखली हड्डियों में भी मजबूती भर जाती है। अगर आप हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो दूध और दही के साथ-साथ राजगिरा (Rajgira Benefits) को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहना है ताे हड्डियों को मजबूत भी रखना होगा। क्योंकि स्वस्थ हड्डियां हमारे शरीर की मजबूती और सही ढांचे के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट लें जो कैल्शियम से भरपूर हों। Calcium ऐसा पोषक तत्व है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि लोग कैल्शियम (Calcium Rich Foods) के लिए दूध, दही, और पनीर जैसी चीजें खाते हैं। ये एक तरह से सही भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजगिरा (Rajgira Benefits) में कैल्शियम की मात्रा दूध-दही से कहीं ज्यादा होती है।
इस सफेद अनाज को सुपरफूड कहा जाता है। राजगिरा (Rajgira Benefits For Strong Bones) में कैल्शियम के अलावा फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आज हम आपको राजगिरा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
पोषक तत्वों का खजाना है राजगिरा
राजगिरा एक ऐसा अनाज है जिसे सुपरफूड कहा जाता है। राजगिरा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन सी के साथ-साथ भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि 100 ग्राम राजगिरा में करीब 159 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यही वजह है कि इसे हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे बेहतरीन आहार माना गया है। दूध और दही कैल्शियम के प्रमुख स्रोत हैं, लेकिन राजगिरा में मौजूद तत्व तेजी से असर दिखाते हैं।
राजगिरा में कैल्शियम की मात्रा इतनी अधिक होती है, जो हड्डियों को खोखला होने से बचाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की मरम्मत और विकास में मदद करते हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस से दिलाए राहत
अगर आप रोजाना राजगिरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी हड्डियों तो मजबूत बनती ही हैं, साथ ही ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Lactose Intolerance: दूध या पनीर को पचाने में होती है दिक्कत, तो आपके लिए बेस्ट हैं कैल्शियम के 6 विकल्प
गठिया के रोगी जरूर खाएं राजगिरा
राजगिरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिससे गठिया के मरीजों को राहत मिलती है। आप असे दूध में उबालकर भी खा सकते हैं।
इन लोगों के लिए जरूरी है राजगिरा
राजगिरा बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इन दोनों को कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है। जिनकी हड्डियां कमजाेर हैं या उन्हें हड्डी से जुड़ी परेशानी है तो वे राजगिरा का सेवन कर सकते हैं। वहीं जिन्हें दूध और डेयरी उत्पादों से एलर्जी है वो भी राजगिरा से कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
राजगिरा को ऐसे करें डाइट में शामिल
- गेहूं के आटे में राजगिरा आटा मिलाकर रोटी बना सकते हैं।
- राजगिरा के आटे और गुड़ से आप लड्डू भी बना सकेत हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, ये पौष्टिक भी होते हैं।
- आप राजगिरा को दूध में पकाकर खीर भी बना सकते हैं।
- इसके अलावा राजगिरा से बना लावा भी आप चाय के साथ ले सकते हैं। ये एक हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं Calcium-Rich Foods, हड्डियों का दर्द रहेगा कोसों दूर
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।