विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हड्डियों की सेहत का देसी फॉर्मूला है रागी, छोटे-से दाने में समाया है कैल्शियम का बड़ा खजाना

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Fri, 13 Nov 2026 08:55 AM (IST)

रागी एक सुपरफूड है जो हड्डियों की कमजोरी और कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायक है।

रागी कैल्शियम का खजाना (Image Source: AI Generated)

रागी कैल्शियम का खजाना (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों का दर्द और कैल्शियम की कमी आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्राकृतिक और पौष्टिक आहार अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। रागी (मंडुआ) एक ऐसा सुपरफूड है, जो न केवल शरीर को एनर्जी देता है बल्कि समय के साथ कैल्शियम के स्तर को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रागी क्या है?

रागी एक प्रकार का मोटा अनाज (मिलेट) है, जिसे खासतौर पर भारत के दक्षिणी और पहाड़ी क्षेत्रों में खाया जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें अन्य अनाजों की तुलना में सबसे अधिक कैल्शियम होता है।

रागी कैसे बनाए रखता है कैल्शियम का स्तर? 

रागी कई तरीकों से कैल्शियम लेवल को शरीर में मेंटेन करने का काम करती है: 

उच्च कैल्शियम का स्रोत

रागी में लगभग 344–364 mg कैल्शियम प्रति 100 ग्राम पाया जाता है, जो दूध से भी अधिक होता है। इसका नियमित सेवन शरीर को पर्याप्त कैल्शियम प्रदान करता है।

बेहतर अवशोषण

रागी में मौजूद अमीनो एसिड और विटामिन्स कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाते हैं।इससे शरीर कैल्शियम को आसानी से उपयोग कर पाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

रागी में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस मिलकर बोन डेंसिटी को बनाए रखते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

बच्चों और महिलाओं के लिए फायदेमंद

बढ़ते बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए रागी बहुत लाभकारी है क्योंकि इन अवस्थाओं में कैल्शियम की जरूरत ज्यादा होती है।

हार्मोन संतुलन में मदद

रागी शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे कैल्शियम का संतुलन लंबे समय तक बना रहता है।

एसिडिटी कम करता है

रागी एल्कलाइन प्रकृति का होता है, जो शरीर में एसिडिटी को कम कर कैल्शियम के नुकसान को रोकता है।

लंबे समय तक प्रभाव

रागी का नियमित सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और समय के साथ इसे संतुलित बनाए रखता है।

रागी को आहार में कैसे शामिल करें?

आप रागी को दलिया, रोटी, इडली, डोसा, खीर या लड्डू के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।