विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डायबिटीज सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग को भी कर रही है खोखला! नई रिसर्च में मिला चौंकाने वाला संकेत

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:10 AM (IST)

एक नई स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर रोग का जोखिम 53 प्रतिशत अधिक होता है।

डायबिटीज पीड़ितों में अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा (Image Source: AI Generated)

डायबिटीज पीड़ितों में अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सोचने-समझने की क्षमता समय के साथ घटती जा रही है, जबकि कुछ लोग चीजें या कोई जरूरी काम ऐसे भूल जाते हैं जैसे उन्हें कोई भूलने की बीमारी हो। इसमें भी अगर किसी व्यक्ति को लंबे से डायबिटीज की परेशानी हो, तो उसके मामले में यह स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही की एक स्टडी इस तरफ साफ इशारा कर रही है। 

इस नई स्टडी के मुताबिक चीजों को भूल जाना या सोचने-समझने की क्षमता के कम होने का सीधा संबंध डायबिटीज से है, आइए आपको बताते हैं डायबिटीज और अल्जाइमर रोग से जुड़े इस नए अध्ययन के बारे में: 

डायबिटीज पीड़ितों में अल्जाइमर रोग का जोखिम ज्यादा 

डायबिटीज से पीड़ित लोगों में मेटाबोलिक विकार से मुक्त लोगों की तुलना में अल्जाइमर रोग का जोखिम 53 प्रतिशत अधिक हो सकता है। इस संबंध में शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया कि डायबिटीज से सुरक्षा में संज्ञानात्मक जोखिम को कम करने की दिशा में जरूरी फैसलों को शामिल किया जाना चाहिए। 

ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की अगुआई में किए गए इस अध्ययन में 40 अध्ययनों की व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने इस दौरान पाया कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 1,000 लोगों का यदि एक साल तक फॉलोअप किया जाए, तो औसतन 4.7 लोगों को अल्जाइमर रोग होने की सबसे ज्यादा आशंका है। अल्जाइमर की बात करें तो इस रोग में उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है। 

‘अल्जाइमर्स रिसर्च एंड थेरेपी’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में प्रति 1,000 व्यक्ति-वर्ष में अल्जाइमर रोग के लगभग पांच मामले सामने आए और इसका जोखिम 53 प्रतिशत तक अधिक रहा। यह डायबिटीज की देखभाल में संज्ञानात्मक जोखिम की रोकथाम को शामिल करने के तर्क का समर्थन करता है। बताते चलें कि इस अध्ययन के लेखक इमैनुएल एडेवुयी हैं।

यह भी पढ़ें- घी-मक्खन या सरसों का तेल, डायबिटीज के मरीजों की रसोई में किसकी एंट्री है सही? दिल पर भारी पड़ सकता है गलत चुनाव

यह भी पढ़ें- सिर्फ डाइटिंग से नहीं घटेगी कमर की जिद्दी चर्बी! बेली फैट पिघलाने के लिए रोज करनी पड़ेगी ये आसान एक्सरसाइज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।