सिर्फ डाइटिंग से नहीं घटेगी कमर की जिद्दी चर्बी! बेली फैट पिघलाने के लिए रोज करनी पड़ेगी ये आसान एक्सरसाइज
कमर की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज भी जरूरी हैं।

कैसे कम करें बेली फैट? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कमर के आसपास जमा चर्बी काफी जिद्दी होती है, जो आसानी से आपका पीछा नहीं छोड़ती। यही वजह है कि अक्सर लोगों के लिए बेली फैट समस्या बन जाती है। इसे कम करने के लिए सिर्फ डाइट करना काफी नहीं है। सही लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आप रोज थोड़ा समय निकालकर कुछ खास एक्सरसाइज कर लें, तो कुछ ही समय में आपकी कमर स्लिम और शेप में आ जाएगी। आइए जानें बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज।
बेली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज
- क्रंचेस- क्रंचेस पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने से एब्स मजबूत होते हैं और फैट धीरे-धीरे कम होता है।डेली 15-20 रेप्स के 3 सेट करें और सही फॉर्म का ध्यान रखें।
- प्लैंक- प्लैंक पूरे शरीर, खासकर कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। इसे 20-30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे एक मिनट तक बढ़ाएं। यह कमर को टाइट और स्टेबल बनाती है।
- रशियन ट्विस्ट- ये एक्सरसाइज कमर के साइड में जमा लव हैंडल्स को टारगेट करती है। इसे करते समय बैलेंस बनाए रखते हुए शरीर को दाएं-बाएं घुमाएं। रोज 20-25 रेप्स करने से अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।
- साइकिल क्रंच- ये एक्सरसाइज एब्स और ऑब्लिक्स दोनों पर काम करती है। साइकिल चलाने जैसी मूवमेंट से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और कमर की चर्बी कम होती है।
- माउंटेन क्लाइंबर- ये एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। इसे 30-40 सेकंड तक लगातार करें। यह पेट और कमर दोनों की चर्बी घटाने में बेहद असरदार है।
- लेग रेज- ये एक्सरसाइज निचले पेट और कमर के हिस्से को मजबूत बनाती है। इसे धीरे-धीरे करें जिससे मसल्स पर सही असर पड़े। रोज 12-15 रेप्स के 2-3 सेट करें।
- साइड प्लैंक- साइड प्लैंक खासतौर पर कमर के किनारों की चर्बी को कम करने में मदद करती है। हर साइड पर 20-30 सेकंड होल्ड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
कुछ जरूरी सुझाव
- रोज कम से कम 30-40 मिनट एक्सरसाइज करें।
- जंक फूड और मीठा कम मात्रा में खाएं।
- दिनभर में 7-8 गिलास पानी पिएं।
- पूरी नींद जरूर लें।