Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बार-बार हो रहे हैं बीमार और स्किन भी हो गई है बेजान, तो शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी का है इशारा

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 02:29 PM (IST)

    हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाने के साथ-साथ सही विकास में भी मदद करते हैं। प्रोटीन इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है जो इम्युनिटी बेहतर करने के साथ ही हड्डियां भी मजबूत करता है। हालांकि कई बार शरीर में इसकी कमी (protein deficiency Signs) होने लगती है जिसकी पहचान 6 संकेतों से की जा सकती है।

    Hero Image
    शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये सभी न्यूट्रिएंट्स हमारे सही विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी माना जाता है। प्रोटीन (protein benefits) इन्हीं न्यूट्रिएंट्स में से एक है, जो शरीर के लिए बेहद अहम माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। प्रोटीन हमारे लिए इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह टिश्यू के निर्माण और रिपेयरिंग में मदद करता है, मांसपेशियों को बनाए रखता है और हमारे इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। इसलिए शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व का होने बेहद जरूरी है।

    हालांकि, कई वजहों से शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी होने लगती है, जिसके संकेत शरीर में नजर आने लगते हैं। इन संकेतों की पहचान करना जरूरी है, ताकि समय रहते इसकी कमी को दूर किया जा सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शरीर में नजर आने वाले प्रोटीन की कमी के कुछ प्रमुख लक्षण (protein deficiency symptoms)-

    यह भी पढ़ें-  लड़कियों में बढ़ रहा है Anemia का खतरा, दिखने लगें अगर ये संकेत तो तुरंत ले डॉक्टर से अपॉइंटमेंट

    त्वचा और बालों में बदलाव

    स्किन का अचानक ड्राई और परतदार होना प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा बालों का रूखा, बेजान और टूटना भी शरीर में प्रोटीन की कमी के बारे में बताता है।

    बार-बार बीमार होना

    प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह शरीर में एंटीबॉडीज के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी कमी आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकती है, जिससे आप इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं और बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

    मांसपेशियों की हानि और कमजोरी

    अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है, तो इससे शरीर मांसपेशियों के टिश्यूज को तोड़ने लगता है, जिससे कमजोरी होती है और मसल्स लॉस होने लगता है।

    हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है

    आपने अक्सर सुना होगा ही मजबूत हड्डियों (protein for strong bones) के लिए शरीर में कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है, लेकिन कैल्शियम के अलावा प्रोटीन भी मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

    अचानक वजन घटना या बढ़ना

    अगर आपका वजन अचानक कम हो रहा है या तेजी से बढ़ रहा है, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। ऐसा प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी वजन में बदलाव का कारण बन सकते हैं।

    एनीमिया

    प्रोटीन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो रही है, तो इससे एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें-  पेट की जकड़न से हैं परेशान रात भर नहीं आती है नींद; बस अपनाएं ये तरीके- तुरंत मिलेगा आराम

    comedy show banner