विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Poha vs Upma: तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो क‍िसे करें डाइट में शाम‍िल? यहां जानें सब कुछ

Published: Thu, 17 Jul 2025 03:47 PM (IST)

ब्रेकफास्‍ट में पोहा और उपमा दोनों ही हेल्‍दी विकल्प हैं। पोहा फाइबर से भरपूर होता है जो पेट को लंबे ...और पढ़ें

नाश्‍ते में क्‍या खाएं, पोहा या उपमा? (Image Credit- Freepik/Instagram)
नाश्‍ते में क्‍या खाएं, पोहा या उपमा? (Image Credit- Freepik/Instagram)

HighLights

  1. मोटापे की समस्‍या तो आम हो गई है।
  2. इसे कम करना बहुत ही मुश्किल हाेता है।
  3. लोग पोहा और उपमा काे लेकर दुव‍िधा में रहते हैं।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हमारे यहां भारत में ब्रेकफास्‍ट, लंच और ड‍िनर में तरह-तरह के ड‍िशेज बनाए जाते हैं। सुबह के नाश्‍ते ही बात करें तो पोहा और उपमा लगभग सभी के घरों में बनाया जाता है। इसे बनाना ज‍ितना आसान होता है, इसके फायदे भी उससे कहीं ज्‍यादा हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। ज‍िससे आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं। लेकिन जब बात वजन घटाने (Weight Loss) की हो, तो लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि इन दोनों में से कौन-सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद रहेगा?

आपको बता दें क‍ि वेट लॉस डाइट में हमें ऐसे फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है ज‍िसमें कैलोरी काफी कम हो। साथ ही वो हाई फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर हों। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि पोहा और उपमा में से किसमें कितनी कैलोरी होती है, कौन सा कब खाना चाहिए, और इनमें मौजूद सामग्री शरीर पर किस तरह असर डालती है।

आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि वजन कम करने के ल‍िए आपको पोहा खाना चाह‍िए या फ‍िर उपमा। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

वजन कम करने के लिए पोहा खाने के फायदे

पोहा एक हेल्‍दी नाश्‍ता है। इसे अपनी डाइट में शामि‍ल करने से आपकी सेहत को कई फायदे म‍िल सकते हैं। आपको बता दें क‍ि फाइबर से भरपूर होने के कारण पोहा आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आपको भूख भी कम लगती है। इस कारण वजन कम करना आसान हो जाता है। ये आपको लंबे समय तक एनर्जेटि‍क बनाए रखता है। इससे आपका डाइजेशन तो बेहतर हाेता ही है, साथ ही आपका मेटाबॉल‍ि‍ज्‍म भी तेज होता है। इस कारण ये तेजी से फैट बर्न करता है। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करते हैं तो आपके शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें: कभी तेज तो कभी धीमी हो जाती हैं द‍िल की धड़कनें? Arrhythmia के हो सकते हैं लक्षण; जानें बचाव के तरीके

वेट लॉस के ल‍िए उपमा खाने के फायदे

अगर आप वजन कम करना चाहते ह‍ैं तो उपमा एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसमें भी फाइबर की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इस कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आपको भूख भी कम लगती है। ये आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। इसे बनाने में ढेर सारी सब्‍ज‍ियों का इस्‍तेमाल होता है। इस कारण ये आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करता है।

वजन कम करने के ल‍िए कौन ज्‍यादा फायदेमंद?

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पोहा एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। दरअसल, उपमा के मुकाबले पोहे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इससे वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही इसे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा क‍िया जा स‍कता है।

यह भी पढ़ें: Blood Circulation सुधारने के लिए रोज करें 3 योगासन, दूर होगी शरीर की अकड़न; खुल जाएंगी ब्लॉक नसें!

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।