Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Custard Apple Side Effects: किन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए शरीफा?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 19 Oct 2021 09:15 AM (IST)

    Custard Apple Side Effects सीताफल के लाभ तो कई हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीफा कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। सीताफल यानी शरीफे को अगर ज़रूरत से ज़्यादा खा लिया जाए तो यह हानिकारक भी हो सकता है।

    Hero Image
    किन लोगों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए शरीफा?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Custard Apple Side Effects: शरीफा यानी सीताफल , जिसे अंग्रेज़ी में कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है। शरीफा अनेक पोषक तत्वों का ख़जाना माना जाताहै। इसे डाइट में शामिल करने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। शरीफा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी काफई अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए यह कैंसर के जोखिम से भी बचा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीताफल में विटामिन सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इसे गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लाभ तो कई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीफा कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। सीताफल यानी शरीफे को अगर ज़रूरत से ज़्यादा खा लिया जाए, तो यह हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको भी शरीफा पसंद है, तो इसे खाने के नुकसान भी जान लें।

    शरीफा खाने के नुकसान

    1. कई लोगों को शरीफा खाने से एलर्जी हो जाती है। अगर आपको भी शरीफा खाने के बाद खुजली, चकत्ते आदि की समस्या होती है, तो इसे आगे से न खाएं।

    2. अगर अक्सर पाचन से जुड़ी समस्या रहती है, तो आपको ग़लती से भी शरीफा नहीं खाना चाहिए। शरीफे में फाइबर काफी ज़्यादा मात्रा में होता है। इसलिए अगर इसका सेवन ज़्यादा कर लिया जाए, तो पेट दर्द, दस्‍त, गैस, आंतों में जकड़न जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

    3. शरीफे यानी सीताफल जितना खाने में मज़ेदार और फायदेमंद होता है, इसके बीज उतने ही ज़हरीले होते हैं। इसलिए इसे खाते समय बीज का ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    4. सीताफल में भरपूर मात्रा में आयरन भी होता है। अगर इसे ज़्यादा खा लिया जाए, तो ज़्यादा आयरन से आपको उल्टियां, मतली जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

    Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।