Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी खाते हैं बहुत ज्यादा मूंगफली तो हो जाएं सावधान, बॉडी को हो रहा यह नुकसान

    Peanuts Side Effects ठंड आते ही मूंगफली खाने का चलन बढ़ जाता है। सर्दियों में गुड़ के साथ कई लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही मूंगफली से बनी गजक भी लोग बहुत शौक से खाते हैं। लेकिन कई बार आपका यह शौक आपको मरीज बना सकता है। कई बार मूंगफली बहुत ज्यादा खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

    By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 23 Dec 2024 03:00 PM (IST)
    Hero Image
    मूंगफली अधिक मात्रा में खाना ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। (Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मूंगफली एक पौष्टिक और स्वादिष्ट चीज है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाना एक कॉमन सी बात है। लेकिन हर रोज बहुत अधिक मात्रा में मूंगफली खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर भी मूंगफली का सेवन कम मात्रा में ही करने की सलाह देते हैं। सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिक मात्रा में न करें सेवन

    मूंगफली का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है और पाचन समस्याएं हो सकती हैं। मूंगफली ज्यादा खाना आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। इसके साथ ही मूंगफली आपक कलस्ट्रोल भी बढ़ाती है तो इसका सेवन कम मात्रा में होना चाहिए। मूंगफली के बाद ठंडा पानी पीना तो और भी अधिक खतरनाक हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें : सुबह रोजाना आप भी खा रहे हैं Bread, धीरे-धीरे आपके दिल पर पड़ रहा है यह गंभीर असर

    हो सकती है एलर्जी की समस्या

    मूंगफली से एलर्जी की समस्या हो सकती है, इसलिए इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। कई लोगों को मूंगफली सूट नहीं करती। कई बार स्किन को लेकर उन्हें प्राॅब्लम आ जाती है। ऐसे में मूंगफली का सेवन बहुत कम ही करना चाहिए। 

    बढ़ जाएगी ब्लड प्रेशर की समस्या

    मूंगफली में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती है। मूंगफली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन समस्या को बढ़ा सकती है। कई लोग मूंगफली में नमक डालकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को और बढ़ा सकता है। खासकर बीपी के मरीजों को मूंगफली खाने से परहेज ही करना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए लाभकारी नहीं है। 

    इन बातों का रखें ध्यान 

    मूंगफली को सीमित मात्रा में खाएं: मूंगफली को सीमित मात्रा में खाने से इसके नुकसानों को कम किया जा सकता है। इसलिए 100 ग्राम से अधिक मूंगफली खाने से आपको परहेज करना चाहिए। 

    मूंगफली के साथ अन्य नाश्ते खाएं: मूंगफली के साथ अन्य नाश्ते जैसे कि फल, सब्जियां, और अनाज खाने से इसके नुकसानों को कम किया जा सकता है। अगर आप 300 ग्राम मूंगफली बिना किसी और नाश्ते के साथ खा रहे हैं तो यह आपके लिए प्रॉब्लम कर सकती है।

    मूंगफली के तेल का उपयोग न करें: मूंगफली के तेल का उपयोग करने से इसके नुकसानों को बढ़ाया जा सकता है। मूंगफली को भुनकर खाने से इसके पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। 

    यह भी पढ़ें : New Year से पहले मजाक में भी अपने पार्टनर से न कहें यह बातें, कहीं रिश्तों में न आ जाए दरार