Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादातर भारतीयों में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, ऐसे कर सकते हैं इसे दूर

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 03:53 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए सभी पोषक तत्व हमारे शरीर में सही मात्रा में हो यह जरूरी है। हालांकि कई कारणों से शरीर में कई बार इनकी कमी (Nutrient Deficiency) हो जाती है। इनकी कमी होने की वजह से सेहत को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम 5 ऐसे पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे जिनकी कमी भारतीयों में आमतौर पर पाई जाती है।

    Hero Image
    भारतीयों में आमतौर पर होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति के शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी न हो। हालांकि, भारतीयों में आमतौर पर कुछ पोषक तत्वों की कमी (Common Deficiencies In Indians) पाई जाती है। खान-पान में हेल्दी चीजों को शामिल न करना, खाने की मात्रा सही न होना जैसे कई कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, उन 5 पोषक तत्वों पर नजर डालते हैं, जिनकी कमी (Nutrient Deficiencies in India) भारतीयों में सबसे ज्यादा पाई जाती है और इसे दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयरन

    आयरन की कमी भारत में सबसे बड़ी पोषण संबंधी चुनौतियों में से एक है। खासकर महिलाओं और बच्चों में आयरन की कमी आम है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है, जिसके लक्षणों में थकान, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं।

    • आयरन से भरपूर फूड आइटम्स- हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, फलियां, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, और मांस।

    यह भी पढ़ें: पोषण की कमी का इशारा करते हैं शरीर में दिखने वाले 10 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी

    विटामिन-डी

    विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सूरज की रोशनी से शरीर में विटामिन-डी बनता है, लेकिन भारतीयों में सूरज की रोशनी में कम समय बिताने, रंग गहरा होने जैसे कई कारणों से विटामिन-डी की कमी आम है। इसकी कमी से हड्डियों का कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस), मांसपेशियों में दर्द और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

    • विटामिन डी से भरपूर फूड आइटम्स- मछली का तेल, अंडे की जर्दी, दूध और कुछ प्रकार की मशरूम।

    विटामिन-बी12

    विटामिन-बी12 की कमी ज्यादातर शाकाहारी लोगों में पाई जाती है। यह विटामिन नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों की मजबूती, रेड ब्लड सेल्स बनाने और एनर्जी रिलीज करने के लिए जरूरी है। इसकी कमी के कारण मुंह में छाले होना, थकान, कमजोरी, याददाश्त कमजोर होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं।

    • विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स- चिकन, अंडा, मछली, दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स

    फोलेट

    फोलेट सेल्स के विकास के लिए जरूरी है और गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर से महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से नवजात शिशु में कनजेनिटल डिजीज हो सकते हैं। यह विटामिन-बी12 और विटामिन-डी के साथ मिलकर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।

    • फोलेट से भरपूर फूड आइटम्स- हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, और संतरे।

    प्रोटीन

    प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए काफी जरूरी है। प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड शरीर के कई फंक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण कई परेशानियां हो सकती हैं। बच्चों के विकास के लिए भी प्रोटीन काफी जरूरी है। इसकी कमी से मांसपेशियों का कमजोर होना, वजन कम होना और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

    • प्रोटीन से भरपूर फूड्स- दूध, अंडा, मिल्क प्रोडक्ट्स, मछली, चिकन, दाल और ड्राई फ्रूट्स

    यह भी पढ़ें: पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार, लक्षण पहचान, करें डाइट में सुधार 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।