Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nutmeg Benefits: दांत दर्द समेत इन समस्याओं में फायदेमंद है जायफल का सेवन, जानिए इसके अन्य फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 11:34 PM (IST)

    Nutmeg Benefits जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कॉपर मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं जायफल के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।

    Hero Image
    Nutmeg Benefits: जायफल के सेवन से मिलते हैं ये फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nutmeg Benefits: जायफल मसाला के तौर पर हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाता है।  इसका इस्तेमाल दवा में भी किया जाता है। जायफल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैंगनीज, कॉपर जैसे विटामिन पाए जाते हैं। यह शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, जायफल के शानदार फायदे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1.दांत दर्द में गुणकारी

    जायफल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह दांत दर्द को कम करने में मदद करता है, साथ ही यह दांतों को सड़ने से बचाता है।

    2.सिरदर्द को कम करने में सहायक

    जायफल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी मदद करता है।

    3.पाचन तंत्र के लिए सहायक

    जायफल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्यागने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

    4.दिमाग के लिए फायदेमंद

    जायफल दिमाग की सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद गुण दिमाग के विकास में मदद करते हैं।

    5.गले के लिए

    जायफल का चूर्ण गले के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह गला साफ करने में मदद करता है। इसके लिए जायफल पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे कर सकते हैं।

    6.इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक

    जायफल में आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

    7.मुंह की बदबू को दूर करे

    जायफल में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। मुंह या सांसों की बदबू को दूर करने के लिए जायफल का तेल गुणकारी माना जाता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik