विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ दूध ही नहीं, इन चीजों में भी कूट-कूटकर भरा है कैल्शियम; दूध नहीं पीने वाले जरूर करें डाइट में शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

दूध के अलावा इन चीजों में कैल्शियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।

दूध के अलावा कैल्शियम रिच सोर्स (Image Source: AI Generated)

दूध के अलावा कैल्शियम रिच सोर्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैल्शियम की पूर्ति के लिए अक्सर दूध पीने की सलाह दी जाती है, पर कुछ लोगों को दूध या तो पसंद नहीं होता और या फिर उन्हें दूध से एलर्जी होती है। जिसे हम लैक्टोज इंटोलरेंस के नाम से जानते हैं। ऐसे में सवाल है कि दूध के अलावा कौन सी चीजों से कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है? आइए जानते हैं ऐसे ही उन फूड्स के बारे में: 

पूरे दिन में शरीर को कितना कैल्शियम चाहिए? 

Cleveland Clinic की माने तो एक वयस्क व्यक्ति जिसकी उम्र 19-50 साल के बीच है, उसे रोजाना 1000-1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। जबकि उम्र के हिसाब से 6 महीने के बच्चों को 200 mg, 7-12 महीने के बच्चों को 260 mg, 1-3 साल के बच्चों को 700 mg और 9-18 साल के बच्चों को 1000-1200 mg कैल्शियम रोजाना चाहिए। वहीं, बढ़ती उम्र में 51-70 साल की उम्र में पुरुषों को 1000 mg और महिलाओं को 1200 mg कैल्शियम की आवश्यकता होती है। 

टोफू 

सोयाबीन से बनने वाले टोफू को केवल प्रोटीन रिच मानने की गलती न करें, क्योंकि इसमें कैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। इसमें रोजाना की वैल्यू का करीब 53% कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों के लिए दूध के विकल्प के तौर पर यह एक बेस्ट ऑप्शन है। 

तिल 

ठंड के मौसम में तिल का सेवन ज्यादा होने लगता है, कभी लड्डू बनाकर, तो कभी डिशेज में डालकर। बता दें कि 100 ग्राम तिल में 975 मिलीग्राम के लगभग कैल्शियम होता है। इसके अलावा, तिल मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं। वहीं अगर आप रोजाना 1 बड़ा चम्मच तिल डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे 125 मिलीग्राम कैल्शियम की पूर्ति होगी। 

पालक 

जिन्हें दूध नहीं पसंद, वो सर्दियों में अपने खाने में पालक का सेवन बढ़ाएं। रोजाना 1 कप पालक का सेवन करने पर 240 मिलीग्राम के आसपास कैल्शियम की जरूरत पूरी होती है। 

रागी 

रागी एक ऐसा देसी सुपरफूड्स हैं जिसे कैल्शियम का खजाना माना जाता है। शरीर को 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। ऐसे में आज से ही एक वक्त के खाने में रागी से बनी चीजों को शामिल करना शुरू कर दें। 

चिया सीड्स 

चिया सीड्स ओमेगा-3, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। अगर आप 2 चम्मच चिया सीड्स का रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे 179 मिलीग्राम के आसपास कैल्शियम की जरूरत पूरी की जा सकती है। 

सहजन

सहजन कैल्शियम के साथ ही फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। 100 ग्राम ताजे सहजन के पत्तों में 185 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।