विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, अब युवाओं की भी बीमारी है डायबिटीज; भूलकर भी इग्नोर न करें ये 5 वॉर्निंग साइन

By Dr. Gaganjot KaurEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:11 PM (IST)

आजकल डायबिटीज सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी बीमारी बन गई है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं।

डायबिटीज के लक्षणों को न करें इग्नोर (Picture Courtesy: Freepik)

डायबिटीज के लक्षणों को न करें इग्नोर (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय डायबिटीज सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही है। अब 20-30 साल के युवाओं में भी ये बीमारी तेजी से डायग्नोस हो रही है। टाइप-2 डायबिटीज की शुरुआत बहुत धीरे-धीरे होती है और शुरुआत में इसके लक्षण बहुत कम नजर आते हैं। 

अगर समय रहते इन संकेतों को पहचानकर ब्लड शुगर टेस्ट करवा लिया जाए, तो बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है और गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। 

बार-बार पेशाब आना 

अगर आप नॉर्मल से ज्यादा वॉशरूम जा रहे हैं या रात में कई बार उठना पड़ रहा है, तो ये हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। खून में शुगर की मात्रा बढ़ने पर किडनी इसे यूरिन के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है, जिसके कारण पेशाब ज्यादा आता है। 

ज्यादा प्यास और भूख लगना

ब्लड शुगर बढ़ने पर भरपूर मात्रा में पानी पीने के बाद भी आपको प्यास लग सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद भूख महसूस होने लगती है। ऐसा तब होता है, जब शरीर एनर्जी बनाने के लिए शुगर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। 

बिना किसी वजह के वजन कम होना

अगर आपका वजन बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज में बदलाव के अचानक कम होने लगा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। जब शरीर एनर्जी के लिए शुगर का इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो वह फैट और मसल्स को बर्न करना शुरू कर देता है, जिससे वजन घटने लगता है। 

लगातार थकान महसूस होना

थकान कई कारणों से हो सकता है, लेकिन पूरी लेन और रोजमर्रा के मामूली काम करने के बाद भी अगर आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं, तो ये हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है। शुगर हाई होने पर शरीर के सेल्स इसका ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे एनर्जी कम होने लगती है। 

धुंधला दिखना या बार-बार इन्फेक्शन होना 

हाई ब्लड शुगर आंखों में फ्लूइड के स्तर को बदल सकता है, जिससे कुछ समय के लिए नजर धुंधली हो सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को बार-बार यूरिनरी या फंगल इन्फेक्शन की समस्या होती है। अगर ऐसा बिना किसी कारण बार-बार हो, तो ब्लड शुगर जांच जरूर करानी चाहिए। 

लक्षणों के गंभीर होने का इंतजार न करें

कई लोगों में टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण काफी हल्के होते हैं या बिल्कुल दिखाई नहीं देते। इसका पता सिर्फ रूटीन चेकअप के दौरान ही चलता है। इसलिए सिर्फ लक्षणों के आधार पर तय नहीं किया जा सकता कि आपको डायबिटीज है या नहीं। 

(डॉ. गगनजोत कौर, इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट और एचओडी, भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल, रांची)


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।