विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कम उम्र में मोटापे का शिकार हो रहे हैं बच्चे, बीमारियों से बचाने के लिए उनकी लाइफस्टाइल में जरूरी हैं ये बदलाव

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:48 PM (GMT+05:30)

बच्चों में बढ़ता मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

बच्चों में मोटापा है खतरनाक (Picture Courtesy: Freepik)

बच्चों में मोटापा है खतरनाक (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में चाइल्ड ओबेसिटी यानी बचपन का मोटापा एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रहा है। बच्चे कम उम्र में ही मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जो आगे चलकर डायबिटीज, दिल की बीमारियां और जोड़ों की समस्याओं जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। 

इसलिए पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि बच्चे की अच्छी सेहत के लिए खाने-पीने की सही आदतें विकसित करवाएं और उनकी लाइफस्टाइल में सही बदलाव करवाएं। आइए जानें किन जरूरी बातों का ध्यान रखकर बच्चों को मोटापे की समस्या से बचा सकते हैं। 

हेल्दी खान-पान की आदतें डालें

बच्चों के शरीर का विकास उनके खाने-पीने पर निर्भर करता है। आज के समय में जंक फूड, पैकेटबंद स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और मैदे से बनी चीजें बच्चों की डाइट का अहम हिस्सा बन गई हैं। इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है और पोषक तत्व की मात्रा बहुत कम होती है। इनकी जगह बच्चों को ताजा फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और दूध-दही जैसी पौष्टिक चीजें खिलाएं।

स्क्रीन टाइम को सीमित करें

बच्चे घंटों टीवी, मोबाइल या लैपटॉप के आगे बैठे रहते हैं। फिजिकल एक्टिविटी की कमी बच्चों में मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। बच्चों के लिए रोज का स्क्रीन टाइम सेट करें और उन्हें बाहर खेलने भेजें। पार्क में खेलना, साइकिल चलाना, फुटबॉल या बैडमिंटन जैसे खेल उनकी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएंगे और उनका वजन कंट्रोल में रहेगा। 

हाइड्रेशन पर दें ध्यान 

बच्चे शुगर वाले ड्रिंक्स, सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स पीना ज्यादा पसंद करते हैं। कहीं बाहर घूमने गए और प्यास लग गई, तो पेरेंट्स उन्हें कोल्ड ड्रिंक या कोई स्वीट ड्रिंक लेकर दे देते हैं। इनसे शुगर लेवल और वजन बढ़ता है। इसकी जगह भरपूर मात्रा में सादा पानी पीने की आदत डालें। कोल्ड ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ पिलाएं।  

परिवार के साथ हेल्दी रूटीन अपनाएं

बच्चे माता-पिता को देखकर ही सीखते हैं। इसलिए खुद भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। हेल्दी खाना खाएं और एक्सरसाइज करें। इससे बच्चे भी आपको देखकर एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। 

पूरी और अच्छी नींद 

नींद पूरी न होने की वजह से भी वजन बढ़ सकता है। नींद की कमी के कारण शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके कारण भूख ज्यादा लगती है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग बढ़ती है। इसलिए बच्चों की उम्र के हिसाब से सोने का शेड्यूल तय करें। सोने से एक घंटा पहले उन्हें किसी भी तरह के गैजेट का इस्तेमाल न करने दें और उनके सोने का कमरा शांत और आरामदायक बनाएं। 



Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।