Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2022: नवरात्र उपवास में 3 तरीकों से खाएं दही, पूरा दिन रहेंगे एनर्जेटिक

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:21 PM (IST)

    Navratri 2022 नवरात्र का त्योहार शुरू हो चुका है। कई लोग इस दौरान व्रत भी रख रहे हैं। अगर आप भी उपवास कर रहे हैं तो इसमें दही का सेवन करना न भूलें। दही आपके पाचन को ठीक रखकर गैस कब्ज़ और एसिटिडी से बचाता है।

    Hero Image
    Navratri 2022: नवरात्र में क्यों ज़रूर खाना चाहिए दही?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2022: नवरात्र में व्रत रखने के दौरान कई तरह के खाने की मनाही होती है। जो लोग नवरात्र का व्रत करते हैं, वे प्याज़, लहसुन, मांस, शराब, आम आटा, चावल और नमक के सेवन से बचते हैं। इस दौरान खास आटा, नमक, कुछ तरह की सब्ज़ियां खाई जाती हैं। इसके अलावा प्रोटीन के अच्छे सेवन की सलाह दी जाती है। खासतौर पर दही खूब खाना चाहिए। दही न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है, बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है और ग्लो बनाए रखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दही खाने के फायदे

    दही यूं तो दूध से ही बनाया जाता है, लेकिन इसकी प्रोसेस ऐसा होता है, जिससे यह ज़्यादा हेल्दी बन जाता है। दही में फैट के साथ ही प्रोटीन, विटामिन और कई अन्‍य पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसे प्रोबायोटिक्‍स में शामिल किया जाता है।

    व्रत में क्‍यों ज़रूरी हो जाता है दही

    व्रत में हमारी डाइट में बदलाव आ जाता है, जिससे कई लोग पाचन की समस्या से जूझते हैं। खासतौर पर आलू, कुट्टू का आटे जैसी चीज़ें कब्‍ज़ पैदा करते हैं। ऐसे में अगर आप रोज़ाना दही खाएंगे, तो यह दिक्कत आपको परेशान नहीं करेगी। इससे कब्‍ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होंगी।

    तो अगर आपने भी इस नवरात्र उपवास रखा है, तो दही को डाइट में शामिल करना न भूलें। आइए जानें तीन खास तरीके जिनकी मदद से आप दही का सेवन व्रत में कर सकते हैं।

    व्रत में इस तरह करें दही का सेवन

    1. दही का रायता

    आप दही में फलों को डालकर रायता बना सकते हैं। इसमें अनानास, स्ट्रॉबेरीज़ आदि डालकर स्वादिष्ट रायता तैयार किया जा सकता है। इससे आपका पेट भी भरेगा और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

    2. दही की छाछ

    अगर आप डिटॉक्‍स के इरादे से उपवास रख रहे हैं, तो आपको दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके लिए आप दही की छाछ या लस्सी बना सकते हैं। लस्सी मीठी न बनाकर इसमें सेंधा नमक मिलाएं, जो ज़्यादा फायदेमंद होगी।

    3. दही वाले आलू

    व्रत में आलू का सेवन सबसे आम है। अगर आपको भी आलू पसंद हैं, तो इसमें दही मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसे तैयार करना भी आसान है। व्रत वाले जीरा आलू बनने के बाद उसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर कुछ देर चलाते हुए पकाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik