Mustard Greens Benefits: सर्दी में गर्म रखने के साथ कई बीमारियों से महफूज रखेगा सरसो का साग
Mustard Greens Health Benefits सरसो के साग में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इतना ही नहीं इस साग के सेवन से कई बीमारियों का उपचार भी होता है साथ ही वजन कंट्रोल भी रहता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सरसों का साग सर्दी में आने वाला ऐसा साग है जिसकी तासीर गर्म होती है। सर्द मौसम में ज्यादातर लोग सरसो का साग और मक्की की रोटी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। सरसो का साग खाने में जितना स्वादिष्ट है, हेल्थ के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है। इस साग में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इतना ही नहीं इस साग के सेवन से वजन कंट्रोल भी रहता है।
कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर सरसो का साग हड्डियों को मजबूत बनाता है। अर्थराइटिस और हार्ट डिजीज वाले मरीजों को सरसों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को एलिमेंट्स फाइट करने में मदद करते हैं। ये कॉलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है। आइए जानते हैं कि सर्द मौसम में पाई जाने वाली सरसो सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।
अस्थमा और दिल की बीमारी में असरदार:
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सरसो में अधिक मात्रा में विटामिन A,C,E और K पाया जाता है। इतना ही नहीं सरसो में मैंगनीज और फोलेट पाया जाता है जिसकी वजह से ये अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।
बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है सरसो:
सरसों के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप खुद ही खुद को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। सरसो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है:
विटामिन से भरपूर साग आंखों की रोशनी तेज करता है। इतना ही नहीं साग आंखों में होने वाली ज्यादातर समस्याओं का उपचार करता है।
वजन घटाता है:
साग में अधिक मात्रा में डाइटरी फाइबर मौजूद होते है जो मेटाबॉलिज्म को बनाए रखते है। ये शरीर में गुड कॉलोजन को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म को मैनेज करता है। साथ ही पेट को भी ठीक रखता है। इसके इस्तेमाल से वेट कंट्रोल रहता है।
मानसिक स्वास्थ्य को रखता है दुरुस्त:
उम्र बढ़ने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जाता है कि हरी सब्जियों को रोज खाने से मेंटल हेल्थ 50 प्रतिशत तक बेहतर होती है।
Written By: Shahina Noor
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।