Move to Jagran APP

Benefits of Music: मनोरंजन ही नहीं मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है म्यूजिक, जानें क्या हैं इसके फायदे

अक्सर ही हम गाने सुनते या गुनगुनाते रहते हैं। रॉक म्यूजिक क्लासिकल म्यूजिक जैज म्यूजिक और न जाने कितने ही ऑप्शन हैं जिसमें से आप अपने मूड के हिसाब से और अपनी पसंद के हिसाब से म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनने के लिए ही नहीं बल्कि आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। जानें म्यूजिक कैसे आपकी मेंटल हेल्थ को फायदा पहुंचा सकता है।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaPublished: Sat, 30 Sep 2023 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2023 07:20 AM (IST)
म्यूजिक सुनने से हो सकते है कई फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Music Benefits: म्यूजिक हमारे रोज के जीवन का हिस्सा है। जिसे अक्सर ही हम काम करते हुए या घूमते-फिरते हुए सुनते या गुनगुनाते रहते हैं। अक्सर हम म्यूजिक के जरिए अपनी भावनाओं को भी एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं, लेकिन म्यूजिक आपके मेंटल हेल्थ के लिए कितना लाभदायक है ये जान कर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे म्यूजिक कैसे आपकी मेंटल हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: स्टडी का दावा- अकेलेपन में साथ और सुकून देते हैं दर्द भरे गाने 

याद्दाश्त

म्यूजिक आपकी याद करने की क्षमता को बढ़ा सकता है। म्यूजिक आपके ब्रेन के उन हिस्से को ऐक्टिव करता है जो बोलने, याद करने, रीजनिंग और भावनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए म्यूजिक का इस्तेमाल अल्जाइमर के मरीजों को शांत करने और डिमेंशिया के लक्षणों को कम करने के लिए भी किया जाता है।

एंग्जायटी

म्यूजिक सुनने से आपका मन शांत होता है और बेचैनी कम होती है। यह आपके हार्ट रेट को कम करता है, जिससे स्ट्रेस हॉर्मोन कम रिलीज होते हैं और आप कम एंग्जायटी महसूस करते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि म्यूजिक सुनने से आपका ध्यान अपनी परेशानियों से हट जाता है और आपका माइंड रिलैक्स कर पता है।

मूड लिफ्ट

ऐसा आपने देखा होगा कि कभी अगर आपका मूड खराब होता है और आप गाने सुनने लगते हैं, तो आप थोड़े समय में आप बेहतर महसूस करने लगते हैं। म्यूजिक आपके माइंड को रिलैक्स महसूस करवाता है, जिससे आपका मूड बेहतर होने लगता है।

अच्छी नींद

म्यूजिक शरीर के स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसॉल को कम करता है, जिससे बॉडी रिलैक्स रहती है। जब शरीर और माइंड रिलैक्स रहते हैं, तब नींद भी अच्छी आती है। म्यूजिक आपके हार्ट रेट को भी कम करता है, यह भी अच्छी नींद का एक कारण है।

यह भी पढ़ें: व्यक्ति की ये आदतें बनाती हैं उन्हें स्ट्रेस का शिकार, आज ही करें इनमें बदलाव

एक्सरसाइज

कोई रॉक म्यूजिक या मस्ती भरे गाने सुनते हुए एक्सरसाइज करने से आप बेहतर तरीके से वर्कआउट कर सकते हैं। म्यूजिक से आपका मूड लिफ्ट होता है, जिससे आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं और थकावट कम महसूस होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.