5 लोगों के लिए गले की फांस बन सकती है मूंग की दाल, खाने से पहले जरूर कर लें सोच-विचार
मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है पर कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक हो सकती है। कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जिनमें इस दाल को खाने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते किन को बनानी चाहिए मूंग की दाल से दूरी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दालों से हमेशा से ही प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स माना जाता रहा है। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए कई लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं। मूंगदाल इन्हीं में से एक है, जो प्रोटीन का खजाना मानी जाती है और अक्सर इसे बीमार होने पर खाया जाता है, ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके।
आमतौर पर सभी दालों में मूंगदाल को सबसे हेल्दी और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोषण का भंडार यह दाल कई लोगों के लिए हानिकारक भी हो सकती है। जी हां, आपने सही सुना। प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कुछ लोगों के लिए जहर का काम कर सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन लोगों के लिए मूंगदाल हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को सोच-समझकर खाना चाहिए मूंग की दाल-
लो ब्लड शुगर वाले लोग
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनका ब्लड शुगर अक्सर लो रहता है, तो आपको मूंग की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस दाल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं, जो आपको ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं। शरीर में ब्लड शुगर का कम होना कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
हाई यूरिक एसिड वाले लोग
अगर आपको यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तब भी आपको मूंग की दाल खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस दाल में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हाई यूरिक एसिड वालों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसे लोग सीमित मात्रा में भी मूंग की दाल खाएं, तो बेहतर होगा।
किडनी स्टोन
किडनी स्टोन की समस्या में भी मूंग की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, मूंग दाल में ऑक्सलेट होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है, तो मूंगदाल खाने से बचना चाहिए।
गैस और ब्लोटिंग की समस्या
जरूरत से ज्यादा मूंग दाल खाने से कुछ लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं मूंगदाल की कच्ची भूसी उल्टी और दस्त और पेट खराब होने की भी वजह बन सकता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए इसे सही तरीके से चबाकर खाना जरूरी है।
इन लोगों को भी करना चाहिए धुली मूंगदाल से परहेज
ऊपर बताई गई कुछ समस्याओं के अलावा कुछ और ऐसी कंडीशन्य भी हैं, जिसमें मूंगदाल खाने से बचना चाहिए। अगर किसी को अर्थराइटिस, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस,साइनस, स्पोंडलाइटिस की समस्या है, जो धुली मूंगी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बॉडी में कफ बढ़ता है, जिससे इन समस्याओ में और ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- शरीर में विटामिन-बी12 बढ़ाने में मदद करेगी ये पीली दाल, नेचुरली हो जाएगी कमी दूर
यह भी पढ़ें- इडली या मूंगदाल चीला: तेजी से वजन कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं? यहां जानें सही जवाब
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।