विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mental Health: नेचर कर सकता है आपकी मेंटल हेल्थ की देखभाल, जानें क्या है इसके फायदे

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 16 Sep 2023 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:47 AM (IST)

मेंटल हेल्थ एक गंभीर विषय है। इसका ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना शरीर के दूसरे किसी हिस्से का। ...और पढ़ें

जानें नेचर मेंटल हेल्थ सुधारने में कैसे फायदेमंद है
जानें नेचर मेंटल हेल्थ सुधारने में कैसे फायदेमंद है

HighLights

  1. मेंटल हेल्थ सुधारने में नेचर लाभदायक हो सकता है।
  2. यह डिप्रेशन और एंग्जाइटी से लड़ने में मदद कर सकता है।
  3. जानें मेंटल हेल्थ के लिए क्या है नेचर के फायदे।

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mental Health:  हमारी भागदौड़ भरी की जिंदगी में हम अक्सर मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भूल जाते हैं। काम के प्रेशर की वजह से कई बार तो हम समझ भी नहीं पाते कि हमारी मेंटल हेल्थ खराब हो रही है। इस कारण डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसे कई मेंटल डिसऑर्डर का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रकृति की गोद में सभी समस्याओं का समाधान है।

मेंटल हेल्थ को तंदुरुस्त रखने में नेचर बहुत अहम भूमिका निभा सकता है। प्रकृति में थोड़ा वक्त बिताने से आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी सकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के अलावा ये आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। आइए जानते हैं नेचर में वक्त बिताने के क्या फायदे हैं और किस तरह आप अपनी बिजी लाइफ स्टाइल में नेचर को शामिल कर सकतें हैं।

यह भी पढ़ें: तनाव कम करने और मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

नेचर के फायदे

  • डिप्रेशन और एंग्जाइटी से लड़ने में नेचर बहुत मददगार साबित हो सकता है।
  • मेंटल थकावट कम हो सकती है। नेचर आपके माइंड को रिलेक्स करके आपकी दिमागी थकावट को दूर कर सकता है।
  • प्रकृति में समय बिताने से अच्छी नींद आती है। इसका कारण ये है कि नेचर आपके माइंड को रिलेक्स करता है।
  • आपके मूड को बेहतर बनाने में नेचर काफी कारगर साबित हो सकता है।
  • नेचर इम्युनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है।

कैसे लें नेचर का लाभ

घर में लगाएं प्लांट्स

अपने घर और दफ्तर में इंडोर प्लांट लगा सकते हैं। इससे आपका घर या ऑफिस देखने में तो सुंदर लगता ही है, इसके अलावा आपको नेचर के पास रहने का भी अहसास होता है। यह आपका मूड लिफ्ट कर आपके हैप्पी हॉर्मोन को बढ़ाने में मदद करता है।

सुबह के समय की धूप

सुबह की धूप में विटामिन-डी तो होता ही है, इसके साथ ही ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है। ये आपके माइंड को रिफ्रेश करने में सहायता करता है और आपको नेचर से कनेक्ट करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें:  ऐसी एक्टिविटीज जो दिमाग को रखती हैं हेल्दी एंड हैप्पी और बनाती हैं आपको दूसरों से स्मार्ट

खुली हवा में एक्सर्साइज

खुले वातावरण में एक्सरसाइज करना आपको न सिर्फ एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए प्रोत्साहित करता है, बल्कि व्यायाम आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। खुली हवा में वॉक या जॉगिंग आपको तरोताजा महसूस कराने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने में भी लाभदायक है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik