Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulethi Tea Benefits: शरीर की एक-दो नहीं, कई परेशानियां दूर करती है मुलेठी की चाय

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 02:31 PM (IST)

    मुलेठी को अंग्रेजी में लिकोरिस कहते हैं और इसकी चाय अगर हफ्ते में 3-4 बार पी जाे तो यह आपको कई तरह के फायदे पहुंचा सकती है। मुलेठी की चाय न सिर्फ सर्द मौसम में गरमाहट देने का काम करती है बल्कि तनाव सर्दी जुकाम पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करती है। तो आइए जानें इसके चमत्कारी फायदे।

    Hero Image
    मुलेठी की चाय के हैरान करने वाले फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mulethi Tea Benefits: लिकोरिस-टी यानी मुलेठी चाय आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। मुलेठी एक तरह की जड़ी बूटी होती है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत सारी औषधियों को बनाने में भी होता है। वैसे तो मुलेठी के अनेकों फायदे हैं लेकिन इसकी गर्म तसीर की वजह से ये सबके स्वास्थ्य के लिए से फायदेमंद नहीं होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में इसका उपयोग चाय या काढ़ा बनाने में होता है। इसके अलावा इसके मीठे स्वाद की वजह से मुलेठी का बहुत सारी डिशेज जिसमें गुड़ हो इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही बहुत सारी कैंडीज भी बनाई जाती हैं। देखा जाए तो मुलेठी के बहुत सारे आश्चर्यजनक फायदे हैं जिनकी गिनती करना मुश्किल है।

    तो आइए जानते हैं मुलेठी के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में

    तनाव कम करता है

    मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने में भी मुलेठी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसलिए इसका सेवन समय-समय पर हमेशा करना चाहिए।

    सर्दी, जुकाम, खांसी में आराम मिलता है

    यह एक नेचुरल ब्रोंकोडायलेटर है। सर्दियों मे हम सभी सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से अक्सर घिर ही जाते हैं ऐसे में मुलेठी की चाय या काढ़े से हमें बहुत आराम मिल सकता है। यह खासकर सूखी खांसी में बहुत ही फायदेमंद हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: गले की खराश और ज़ुकाम से छुटकारा दिला सकती है मुलेठी, इस तरह करें इस्तेमाल

    PCOD या PCOS के लक्षणों को कम करता है

    मुलेठी से महिलाओं में होने वाला PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज) और PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मुलेठी ऐसी स्थिति में महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और उसकी वजह से बढ़ने वाले मोटापे को भी कम करने में मदद करती है।

    पीरियड्स में ऐंठन और दर्द को कम करती है

    मासिक धर्म में पेट के दर्द और ऐंठन में मुलेठी बहुत आराम दिलाती है। ऐसे समय में इसका सेवन बहुत ही आसरदार होता है।

    हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करती है

    मुलेठी का डेली सेवन हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम कर सकता है। हाइपरपिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं, जिन्हें मुलेठी जड़ से खत्म करने में मदद करती है और साथ ही चेहरे को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाए रखने का भी काम करती है। 

    यह भी पढ़ें: औषधीय गुणों का खज़ाना है मुलेठी, लेकिन जान लें इससे जुड़े ये 4 नुकसान!

    गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में मदद करती है

    अल्सर को ठीक करने वाली चीजों में से एक है मुलेठी। इससे गैस्ट्रिक अल्सर और पेप्टिक अल्सर दोनों में ही बहुत आराम मिलता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik