Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mustard Oil: सर्दियों में क्यों लगाया जाता है नाभि पर सरसों का तेल, जानें इसके कुछ शानदार फायदे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 02:24 PM (IST)

    सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। कुछ लोग अपनी डाइट में बदलाव करते हैं तो वहीं कुछ गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं। इसके अलावा कुछ लोग नाभि पर सरसों का तेल लगाकर भी खुद को हेल्दी रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में नाभि पर सरसों का तेल लगाने के क्या फायदे हैं। अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

    Hero Image
    जानें क्या है नाभि पर सरसों का तेल लगाने के फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में लोग अक्सर खुद को गर्म रखने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। इस दौरान लोग अपने खानपान से लेकर पहनावे तक सभी में बदलाव कर खुद को ठंड से बचाते हैं। गर्म कपड़े पहनने हो या डाइट में गर्म तासीर वाले फूड आइटम्स, सर्दियों में गर्म और हेल्दी रहने के कई तरीके हैं, जिन्हें कई लोग अपनाते हैं। इन सबके अलावा कुछ लोग आयुर्वेद के मुताबिक ठंड से बचने के उपाय अपनाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाभि में तेल लगाना इन्हीं उपायों में से एक है, जिसे अक्सर लोग सर्दियों में करते हैं।

    आयुर्वेद में नाभि, जिसे नाभि मर्म भी कहा जाता है, को शरीर के कई कार्यों से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाभि पर तेल लगाने से आपके पूरे स्वास्थ्य में सुधार होता है। खासतौर पर सर्दियों में नाभि पर सरसों का तेल लगाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में नाभि पर सरसों का तेल लगाने के फायदे:-

    यह भी पढ़ें- कब्ज की वजह बन सकते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही करें इन्हें विंटर डाइट से आउट

    ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

    सर्दियों में नाभि पर सरसों का तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि सरसों के तेल से निकलने वाली गर्मी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। बढ़ा हुआ ब्लड फ्लो इस बात का संकेत है कि पोषक तत्व शरीर के सभी क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

    मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा

    सर्दियों में अक्सर मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल से मालिश करते हैं। हालांकि, नाभि पर तेल लगाने से भी इस दर्द राहत मिल सकती है। ऐसा कहा जाता है कि नाभि पर तेल लगाने से इसकी गर्माहट और दर्द कम करने वाले गुण पूरे शरीर में फैल जाते हैं, जिससे संभवतः जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।

    त्वचा को पोषण दे

    सेहत के साथ ही नाभि पर सरसों का तेल लगाने से आपकी त्वचा को भी फायदा मिलता है। सरसों के तेल में पाए जाने वाले आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन त्वचा के लिए अच्छे हो सकते हैं। इसे नाभि पर लगाने से यह त्वचा को पोषण देता है और सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस से भी बचाता है।

    गर्म गुण

    यह तो हम सब जानते ही है कि सरसों के तेल में गर्म गुण होते हैं। पारंपरिक चिकित्सा के अनुसार, नाभि पर सरसों का तेल लगाने से शरीर की गर्मी पैदा करने की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ावा मिलता है। इस वजह से यह सर्दियों में, यह बहुत आरामदायक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- फेफड़े ही नहीं दिमाग के लिए भी हानिकारक है स्मोकिंग, जानें क्या कहती है ताजा स्टडी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik