Best Time To Eat Salad: खाने के पहले या बाद कब खाएं सलाद जिससे शरीर को मिले फायदा, जान लें यहां
Best Time To Eat Salad सलाद खाने को लेकर लोगों में बहुत कनफ्यूज़न रहती है कि इसे कब और कैसे खाना चाहिए जिससे शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। अगर आप भी उनमें से एक है तो आज के लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। आइए जानते हैं भोजन करने से पहले खाएं सलाद या बाद में।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Time To Eat Salad: हेल्दी रहने के लिए सलाद को खासतौर से डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें कई तरह की सब्जियों, दालों और फलों को शामिल किया जाता है, जो हमारी सेहत को अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं, लेकिन सलाद कब खाएं, इसे लेकर लोगों में बहुत दुविधा रहती है। समझ नहीं आता कि खाने के बाद खाएं या पहले। अगर आपको भी नहीं पता, तो यहां जान लें इसके बारे में।
कब खाएं सलाद?
कई तरह के फल और सब्जियों को मिलाकर बनाए जाने वाला सलाद पाचन को दुरुस्त रखता है। सलाद में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस वजह से इसे खाने के पहले खाना फायदेमंद रहता है, जिससे पेट भर जाता है और आप ओवरइटिंग से बच सकते हैं। खाना खाने से आधा घंटे पहले आप सलाद निपटा लें। इससे वजन कंट्रोल करना आसान हो जाएगा।
सलाद खाने के फायदे
इम्यूनिटी होती है मजबूत
सलाद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सलाद खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
वजन कम करने में है मददगार
अगर आप रोजाना सलाद का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा भी तेजी से कम किया जा सकता है। भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसे खाने से भूख कंट्रोल में रहती है।
कब्ज होता है दूर
सलाद में काफी मात्रा में फाइबर होता है। जिस वजह से इसे खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी कई समस्याएं दूर रहती हैं। और पेट भी भरा रहता है।
आंखों के लिए भी है फायदेमंद
सलाद में फल और सब्जियों की मौजूदगी की वजह से कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स बॉडी को मिल जाते हैं। सलाद मेें विटामिन ए कैरोटीनॉयड, ज़ेक्सैन्थिन और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।