Constipation: कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Constipation हेल्थ एक्सपर्ट्स कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Constipation: आजकल कब्ज आम समस्या बन गई है। इसके कई कारण हैं। इनमें गलत खानपान, अत्यधिक आराम और खराब दिनचर्या प्रमुख वजह हैं। इसके अलावा, चाय-कॉफी का अधिक सेवन, धूम्रपान और शराब का सेवन, पानी कम पीना आदि कारणों से भी कब्ज की समस्या होती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-
गुनगुना गर्म पानी पीएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट गुनगुने गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह की शुरुआत गुनगुने गर्म पानी से करें। इसके अलावा, रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुना गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
वॉकिंग करें
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना रात में खाना खाने के पश्चात कुछ देर तक वॉकिंग अवश्य करें। डॉक्टर वाकिंग और एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसके लिए संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं, रात में खाना खाने के बाद कुछ समय के लिए वॉकिंग जरूर करें। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है।
पपीते का सेवन करें
पपीता में विटामिन, पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट संबंधी विकारों के लिए रामबाण दवा माना जाता है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकारों में तत्काल आराम मिलता है। पपीते के सेवन से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर की मानें तो फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या होती है। इसके लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स को जरूर शामिल करें। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी।
गुनगुना गर्म दूध पीएं
गुनगुने गर्म दूध पीने से भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, गुनगुने गर्म दूध में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से भी कब्ज में राहत मिलता है। अगर आपको दूध पसंद नहीं है, तो गुनगुने गर्म पानी में भी त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।