रोज सुबह खाली पेट पीकर देख लीजिए जौ का पानी, महीनेभर में शरीर को मिलने लगेंगे 5 कमाल के फायदे
जौ एक पौष्टिक अनाज है और इसका पानी पीने से शरीर को कई तरह के हैरतअंगेज फायदे (Barley Water Benefits) मिलते हैं। अगर आप भी गर्मियों में हेल्दी और एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट जौ का पानी पीकर देखिए। यकीन मानिए महीनेभर में आपको अपने शरीर में 5 कमाल के बदलाव महसूस होने लगेंगे। आइए विस्तार से जानें इसके बारे में।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Barley Water Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र है जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इन्हीं में से एक है जौ का पानी, जिसे अंग्रेजी में Barley Water कहा जाता है। जौ एक पारंपरिक अनाज है, जो प्राचीन काल से भारत में इस्तेमाल होता आ रहा है। अगर आप इसे सही तरीके से रोजाना सुबह खाली पेट पीते हैं (Drinking Barley Water Empty Stomach), तो ये आपकी सेहत में चमत्कारी बदलाव ला सकता है।
आइए जानते हैं कि अगर आप एक महीने तक रोज सुबह खाली पेट जौ का पानी पीते हैं, तो आपको कौन-कौन से 5 कमाल के फायदे (Barley Water Health Benefits) मिल सकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए जौ का पानी बेहद असरदार उपाय हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पेट को देर तक भरा रखती है और अनावश्यक भूख को कम करती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है, जिससे शरीर फैट को तेजी से बर्न करता है। बता दें, सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना जौ का पानी पीने से दिनभर आपको ओवरइटिंग से बचने में मदद मिलेगी।
डाइजेशन को बनाता है मजबूत
अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, तो जौ का पानी रामबाण है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर डाइजेशन को एक्टिव करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पेट साफ रहता है और खाने का पाचन अच्छे से होता है। इसके नियमित सेवन से आपकी पेट की सभी छोटी-मोटी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें- गर्मी का सुपरड्रिंक है नारियल पानी! फिर भी पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
जौ का पानी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही, इसमें मौजूद बीटा-ग्लूकन नामक फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
शरीर को रखता है कूल और हाइड्रेटेड
गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से नमक और पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में, जौ का पानी एक नेचुरल कूलेंट का काम करता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है। इससे थकान, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके अलावा, यह यूरिन इ्न्फेक्शन से भी बचाव करता है और किडनी की सफाई में मदद करता है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग और हेल्दी
जौ का पानी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। जब शरीर के अंदरूनी जहर बाहर निकलते हैं, तो उसका असर आपकी त्वचा पर भी दिखता है। यह स्किन को निखारता है, मुंहासों से राहत देता है और त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाता है। अगर आप लगातार एक महीना पिएंगे तो आपको अपनी स्किन में नैचुरल ग्लो और साफ फर्क नजर आने लगेगा।
जौ का पानी कैसे बनाएं?
सामग्री:
- 1/4 कप साबुत जौ
- 4 कप पानी
- स्वाद अनुसार नींबू रस या शहद
विधि:
- जौ को अच्छे से धोकर रातभर भिगो दें।
- अगली सुबह इसे पानी में उबालें, जब तक पानी आधा ना रह जाए।
- फिर इसे छानकर ठंडा करें और नींबू या शहद मिलाकर सेवन करें।
नोट: इसे खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
जौ का पानी सस्ता, घरेलू और बेहद असरदार उपाय है, जो आपकी सेहत में चुपचाप चमत्कार कर सकता है। एक महीने तक लगातार सुबह इसे पीने से आपको न सिर्फ अंदरूनी ताकत मिलेगी, बल्कि बाहर से भी निखार नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में बच्चों को चुस्त-दुरुस्त रखेंगे 5 Foods, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और हाइड्रेटेड रहेगा शरीर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।