विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजी से वजन घटाना है तो रोज सुबह पिएं 'सुपरफूड' मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर, हैरान कर देंगे इस ड्रिंक के फायदे

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 02:30 PM (IST)

मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर, जिसे "सुपरफूड ड्रिंक" भी कहते हैं, वजन घटाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है।

वजन कम करने में मददगार है मोरिंगा वॉटर? (AI Generated Image)

वजन कम करने में मददगार है मोरिंगा वॉटर? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल और वेट लॉस के लिए लोग नेचुरल ड्रिंक्स की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक है मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर, जिसे सुपरफूड ड्रिंक भी कहा जाता है। 

पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा न केवल शरीर को अंदर से साफ करता है, बल्कि वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है।आइए जानते हैं कि मोरिंगा वॉटर कैसे काम करता है।

क्या है मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर? 

मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहते हैं, की पत्तियों या पाउडर को पानी में मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर कहलाता है। इसमें विटामिन-ए,सी,ई, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

वेट लॉस में कैसे मदद करता है?

  • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है- मोरिंगा में मौजूद पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • भूख को नियंत्रित करता है- ये ड्रिंक फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है।इससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
  • शरीर को डिटॉक्स करता है- मोरिंगा के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। जब शरीर साफ रहता है, तो फैट बर्निंग प्रॉसेज बेहतर तरीके से काम करती है।
  • ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है- मोरिंगा ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे अचानक भूख लगना और मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है।
  • फैट जमा होने से रोकता है- मोरिंगा मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिसके कारण शरीर में एक्ट्रा फैट जमा नहीं होता और वजन कंट्रोल में रहता है।

मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं? 

एक गिलास गुनगुना पानी लें,उसमें 1/2 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं। फिर आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू रस और शहद डाल सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे पिएं। 

मोरिंगा डिटॉक्स वॉटर वेट लॉस में मददगार जरूर है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है। सही खानपान, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ इसका सेवन करने पर ही बेहतर परिणाम मिलते हैं। अगर आप प्राकृतिक तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे अपने रूटीन में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 



Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।