Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Summer Health: गर्मी में पेट को रखना चाहते हैं ठंडा, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 04:03 PM (IST)

    Summer Health दही प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया का प्रमुख स्रोत होता है। गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा दही में प्रोटीन भी होता है। गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए दही का रोजाना सेवन करें।

    Hero Image
    Summer Health: गर्मी में पेट को रखना चाहते हैं ठंडा, तो इन चीजों का रोजाना करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Health: समर सीजन में पेट संबंधी परेशानी सामान्य बात है। अत्यधिक गर्मी, गलत खानपान, खराब दिनचर्या और शरीर में पानी की कमी की वजह से पेट संबंधी परेशानी होती है। इसके लिए गर्मी के दिनों में पेट का ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी समर सीजन में अपने पेट को ठंडा रखना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरबूज खाएं

    गर्मी के दिनों में लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही बॉडी और पेट को ठंडा रखता है। इसमें लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा को सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित रखता है। तरबूज से क्रेविंग की भी समस्या दूर होती है। इसके लिए समर सीजन में तरबूज जरूर खाएं।

    दही खाएं

    दही पेट के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी सभी परेशानी दूर होती है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही दही प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया का प्रमुख स्रोत होता है। गुड बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, दही में प्रोटीन भी होता है। गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए दही का रोजाना सेवन करें।

    छाछ पिएं

    गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खाना खाने के बाद छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो आंतों के लिए सही होते हैं। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की भी समस्या होती है। रोजाना छाछ पीने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है।

    खीरा खाएं

    खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। वहीं, कैलोरी भी बहुत कम होती है। अत: खीरा वेट लॉस स्नैक्स के रूप में भी जाना जाता है। फाइबर रिच रहने की वजह से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए समर सीजन में रोजाना खीरा खाएं।

    सत्तू पिएं

    एक्सपर्ट्स गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए सत्तू पीने की सलाह देते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में लोग सत्तू का अधिक सेवन करते हैं। सत्तू प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, सत्तू में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम भी भरपूर होता है। इसके लिए आप रोजाना सत्तू जरूर पिएं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट और पेट ठंडा रहता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।