बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट है Ice Cream, मगर 5 नुकसान जान लिए; तो इसे खाने से बचने लगेंगे आप
Ice Cream एक ऐसा नाम है जिसे सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं और बड़े भी इसका स्वाद लेने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि यह आपके शरीर पर कैसा असर डालती है? अगर नहीं तो आज हम आइसक्रीम खाने के 5 ऐसे नुकसान आपको बताएंगे जिन्हें जानने के बाद शायद आप इसे खाने से पहले थोड़ा सोचेंगे जरूर।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम हो और Ice Cream की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! ठंडी-ठंडी आइस क्रीम का स्वाद हर किसी को बहुत पसंद होता है। बच्चे हों या बड़े, सब इसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो आइसक्रीम हमें इतनी स्वाद लगती है, वही हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है? जी हां, आइए जानते हैं आइसक्रीम के 5 ऐसे नुकसान (Side Effects Of Ice Cream), जिन्हें जानने के बाद शायद आप अगली बार सोच-समझकर ही इसे खाएंगे।
बढ़ सकता है वजन
आइसक्रीम में ढेर सारी चीनी और मलाई होती है। ऐसे में, अगर आप रोज या ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं, तो आपके शरीर में बहुत सारी कैलोरी चली जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। खासतौर पर जो लोग पहले से वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए ये और मुश्किल खड़ी कर सकती है।
खराब हो सकते हैं दांत
आइस क्रीम में ज्यादा चीनी होती है, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे दांतों में कीड़ा लग सकता है और दर्द भी हो सकता है। अगर आप आइसक्रीम खाने के बाद मुंह साफ नहीं करते, तो दांत और भी जल्दी खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कटे हुए फलों पर नमक या चीनी डालने की आदत छोड़ दें! स्वाद के चक्कर में सेहत को पहुंच रहा नुकसान
डाइजेशन में परेशानी
कई लोगों को दूध से बनी चीजें पचाने में दिक्कत होती है। आइसक्रीम भी दूध से बनती है, इसलिए कुछ लोगों को इसे खाने के बाद गैस, दर्द या पेट फूलने जैसी परेशानी हो सकती है।
पिंपल्स और मुंहासों की समस्या
आइसक्रीम में बहुत ज्यादा फैट और शुगर होती है, जो हमारे शरीर में हार्मोन को बिगाड़ सकती है। इसका असर चेहरे पर दिखाई देने लगता है- जैसे कि पिंपल्स, मुंहासे और स्किन का खराब होना।
बढ़ सकती है शुगर
आइसक्रीम में चीनी बहुत ज्यादा होती है। जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं या जिन्हें शुगर का खतरा है, उनके लिए आइसक्रीम बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।
क्या आइसक्रीम खाना बंद कर दें?
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप कभी-कभी आइसक्रीम खा सकते हैं, लेकिन रोज नहीं। कोशिश करें कि कम चीनी वाली या घर पर बनी आइसक्रीम खाएं। इसे बनाने के लिए आप ऐसे फलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें नेचुरली मिठास ज्यादा पाई जाती है। ऐसा करने से आप एक्स्ट्रा शुगर खाने से भी बचेंगे।
यह भी पढ़ें- रोजमर्रा की चीजों के जरिए शरीर में जा रहा Microplastics, ऐसे कर सकते हैं इससे अपना बचाव
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।