Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health benefits of paneer: वज़न कंट्रोल करने के साथ ही कई बीमारियों का उपचार करता है पनीर, जानिए 8 फायदे और रेसिपी

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jun 2021 05:26 PM (IST)

    Health benefits of paneer पनीर में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी बॉडी के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। शुगर के मरीजों के लिए ये बेस्ट डाइट है।

    Hero Image
    इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दूध सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतने ही दूध से बने पदार्थ भी सेहत के लिए फायदेमंद है। दूध से तैयार पनीर ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सेहत और स्वाद दोनों के हिसाब से ही पनीर खाने में एक बेहतरीन कॉंम्बिनेशन होता है। अगर नाश्ते में कच्चा पनीर खाएंगे तो पूरा दिन एनर्जेटिक रहेंगे। इसे खाने से आपका पेट भरता है और आपको भूख कम लगती है। यह अनहेल्दी इटिंग से बचाता है और मोटापा कंट्रोल रखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। पनीर में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी बॉडी के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। शुगर के मरीजों के लिए ये बेस्ट डाइट है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट जैसे न्यूट्रीएंट्स प्रेग्नेंट लेडी और बच्चे की हेल्थ बेहतर रखते हैं। आइए जानते हैं पनीर से सेहत को कौन-कौन से फायदे पहुंचते हैं।

    वजन कंट्रोल रखता है:

    जिन लोगों को वजन घटाना हो उनके लिए पनीर बहुत फायदेमंद है। ये भूख को शांत करता है साथ ही वजन कंट्रोल रखता है।

    मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है:

    पनीर में अत्यधिक मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो भोजन के पाचन में बेहद मददगार साबित होता है। यह पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

    पाचन को दुरुस्त रखता है पनीर:

    पनीर में डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने में सहायता करता है। पनीर पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

    तुरंत एनर्जी देता है:

    पनीर में ऐसे कई गुण होते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पनीर से हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। ये शारीर की कमजोरी को दूर करता है।

    हड्डियों को मजबूत करता है: 

    पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं। रोज कच्चे पनीर का सेवन करने से हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती है।

    बच्चों की बॉडी का विकास करता है:

    पनीर के सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है।

    मानसिक विकास करता है:

    पनीर में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है।

    दांतों को मजबूत करता है:

    पनीर कैल्शियम का एक अच्छा माध्यम है, इससे हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

    घर पर पनीर बनाने की विधि: 

    • दूध भगोने में लीजिए और गैस पर तेज आँच पर रख दीजिए।
    • उबाल आने पर उसमें दही या नींबू डाल दीजिए।
    • थोड़ी देर तक इंतेज़ार कीजिए, फिर आपको थक्का पनीर और पानी दिखेगा।
    • गैस बंद करिए और छन्नी लीजिए।
    • अब छन्नी पर भगोने का सारा पानी और पनीर डाल दीजिए।
    • पानी अलग हो जाएगा और पनीर छन्नी पर रह जाएगा।
    • 10 मिनिट इंतेज़ार करे और सारा पानी बहने दे।
    • पनीर को रुमाल पर रखें और रुमाल को बंद करके टाइट कीजिए ताकि पनीर का बचा हुआ पानी निकल जाए।
    • अब आप रुमाल में बंधे पनीर को चकले पर रखें और उसके ऊपर किसी भरी वास्तु को रख दें, जिससे वो दब जाये।
    • इससे आपका पनीर का बचा हुआ पानी भी निकल जायेगा और पनीर बाजार जैसा बन जायेगा।

                     Written By: Shahina Noor