गर्मियों में भी सेहत काे 5 बड़े फायदा पहुंचाता है गुड़, बस जान लें इसे खाने का सही तरीका
अगर गर्मियों में रोजाना सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। हालांकि इसे अधिक मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो आपको गुड़ खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। हमने आपको गर्मी में गुड़ खाने का सही तरीका बताया है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में तो आपने गुड़ जरूर खाई होगी। ये शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। शायद आप अभी तक इस बात से इत्तेफाक न रखते हों कि गुड़ को गर्मियों में भी खाया जा सकता है। ये गर्मी में भी आपको उतना ही फायदा देगा। गुड़ में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप चाहें तो गुड़ के तापमान को सामान्य करके गर्मी में खा सकते हैं। अगर सही तरीके से गुड़ का सेवन गर्मियों में किया जाए तो ये बेहद लाभकारी है। इसमें आयरन, विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।
आज हम आपको गर्मी में गुड़ खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये भी बताएंगे कि आपको किन तरीकों से गर्मियों में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
रोजाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से गैस, अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलता है। गुड़ शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है।
खून की कमी करे दूर
गुड़ में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोजाना सीमित मात्रा में गुड़ खाया जाए तो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और एनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
शरीर को रखे डिटॉक्सिफाई
गुड़ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और ब्लड को भी शुद्ध करता है। गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।
जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत
गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। बुजुर्गों को तो जरूर ही गुड़ का सेवन करना चाहिए।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो गुड़ आपके लिए मददगार हो सकता है। इसमें नैचुरल शुगर होती है, जो शरीर को एनर्जी देती है लेकिन फैट नहीं बढ़ाती। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
ऐसे करें डाइट में शामिल
- खाना खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खा लें।
- गुड़ की शरबत बनाकर पी सकते हैं।
- गुड़ की चाय बनाकर भी पिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना खाएंगे कच्ची हल्दी और गुड़, तो सेहत से जुड़ी 5 परेशानियां हो जाएंगी दूर
यह भी पढ़ें: कुंदरू देखते ही बनाने लगते हैं नाक-मुंह, तो डाइट में शामिल करने पर मजबूर कर देंगे इसके 7 फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।