क्यों सेहत के लिए इतना खास माना गया है शहद में डूबा लहसुन, किस तरह खाने से मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
सर्दी के मौसम में जुकाम और खांसी से निपटने के लिए शहद में डूबा लहसुन एक नेचुरल और कारगर उपाय है। इन दोनों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपके शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं जो ठंड के मौसम में आम होते हैं। ऐसे में आइए आज आपको इसके फायदे (Honey Soaked Garlic Benefits) और खाने का सही तरीका बताते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Honey Soaked Garlic Benefits: प्रकृति ने हमें हेल्दी और खूबसूरत रहने के लिए कई तोहफे दिए हैं। इनमें से दो सबसे शक्तिशाली चीजें हैं शहद और लहसुन। आपको जानकर हैरानी होगी कि सर्दियों के मौसम में जब हम अक्सर बीमारियों से घिर जाते हैं, तब ये दोनों ही चीजें (Garlic Dipped In Honey Benefits) हमारे लिए वरदान साबित हो सकती हैं। जी हां, सर्दियों में कई लोग खांसी-जुकाम, गले की खराश और त्वचा के रूखापन जैसी समस्याओं से जूझते रहते हैं। इन समस्याओं का कारण अक्सर बदलते मौसम के कारण शरीर की इम्युनिटी में कमी आना होता है।
ऐसे में, शहद और लहसुन दोनों ही नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट हैं जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस को मारने में असरदार होता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो घाव भरने और इन्फेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। जब इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाता है, तो इनके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इसके फायदे और सेवन का सही तरीका (How To Eat Garlic And Honey) बताते हैं।
क्यों सर्दियों में जरूर खाना चाहिए लहसुन?
तापमान के गिरावट के साथ आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए लहसुन आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है। इसका तीखा स्वाद न सिर्फ आपके खाने को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, खून के थक्कों को बनने से रोकने और यहां तक कि कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। यही वजह है कि लहसुन को अक्सर एंटी-कैंसर सुपरफूड कहा जाता है।
सर्दियों में शहद खाना क्यों है फायदेमंद?
शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर के लिए जरूरी एंजाइम्स और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन, जिंक और कैल्शियम होते हैं। इन पोषक तत्वों से न सिर्फ आपका वजन कम होता है, बल्कि आपकी एनर्जी भी बढ़ती है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। अगर शहद को फैक्ट्री में प्रोसेस नहीं किया गया है, तो इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर पीने से मिलेंगे 8 फायदे, सभी पूछने लगेंगे सेहत का राज
लहसुन और शहद मिलाकर खाने से क्या होगा?
लहसुन और शहद दोनों ही घरेलू नुस्खों के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों को मिलाकर खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। दोनों को मिलाकर खाने से पाचन में सुधार होता है, इम्युनिटी बढ़ती है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
कैसे खाएं लहसुन और शहद?
लहसुन और शहद, दोनों ही घरेलू नुस्खों के मामले में फेमस हैं और इनके मिले-जुले फायदे कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनका सेवन किस तरह किया जाए, यह जानना जरूरी है।
- रात को सोने से पहले, एक-दो लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें। इसे एक चम्मच शुद्ध शहद में मिलाकर एक कांच के जार में रख दें।
- आप सुबह खाली पेट इस मिश्रण को खा सकते हैं या फिर आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।
- इस नुस्खे को कम से कम एक महीने तक नियमित रूप से करें।
क्यों है यह तरीका सबसे अच्छा?
- रात भर भिगोने से लहसुन का तीखापन कम हो जाता है और शहद इसके स्वाद को मीठा बनाता है।
- खाली पेट इन दोनों चीजों को खाने से शरीर इस मिश्रण के पोषक तत्वों को ज्यादा आसानी से अब्जॉर्ब कर लेता है।
इन बातों का रखें ख्याल
- प्रोसेस्ड शहद के बजाय शुद्ध शहद का ही इस्तेमाल करें।
- अगर आपको लहसुन या शहद से एलर्जी है तो इसे खाने से बचें।
- किसी भी गंभीर बीमारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- कौन कहता है सभी के लिए फायदेमंद है हल्दी वाला दूध? इन 4 लोगों को नहीं करनी चाहिए इसे पीने की भूल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।