Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Period Rash Remedies: पीरियड्स में रैशेज से हो गए हैं परेशान, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 05:07 PM (IST)

    Period Rash Remedies हर महीने होने वाले पीरियड्स महिलाओं के लिए जरूरी हैं लेकिन इसकी वजह से उन्हें कई सारी परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है। रैशेज पीरियड्स के दौरान होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। अगर आप भी हर महीने इस समस्या से परेशान होती हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद से आप इससे राहत पा सकते हैं।

    Hero Image
    इन तरीकों से पाएं पीरियड्स रैशज से राहत

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Period Rash Remedies: हर महीने आने वाले पीरियड्स कुछ लड़कियों के लिए फोबिया से कम नहीं होते। इस दौरान पेट दर्द, कमर दर्द, सूजन, मूड स्विंग, न जाने कितनी चीजों से उन्हें गुजरना पड़ता है। ऐसा भी नहीं है कि उन्हें इस दौरान आराम मिल जाए। ऑफिस, स्कूल, कॉलेज इन चार से पांच दिनों में उनके रूटीन में कोई फर्क नहीं आता है, जिसकी वजह से लड़कियां और ज्यादा इरिटेट रहने लगती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सभी समस्याओं के अलावा, एक और आम दिक्कत है, जो पैड लगाने से सभी को होती है, वो है पीरियड्स रैशेज, जिसके चलते हमारी वजाइना के आस-पास की स्किन छील जाती है। अब क्योंकि हर महीने ही हमें इस परेशानी का सामना करना है। ऐसे में अपने प्राइवेट की देखभाल पीरियड्स में बहुत ज्यादा जरूरी है। आइए जानते हैं इन रैशेज को हम घरेलू उपायों से कैसे ठीक कर सकते हैं।

    पीरियड्स में रैशेज कम करने के टिप्स

    नारियल का तेल

    पीरियड्स में रैशेज का एक मुख्य कारण है लंबे वक्त तक पैड न बदलना। जिसकी वजह से प्राइवेट पार्ट के पास जांगों में लालपन और रूखी स्किन हो जाती है। आप सबसे पहले कोशिश करें कि हर 3 से 4 घंटे में पैड बदलें। साथ ही रात को सोने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छे से धोकर कॉटन बॉल की मदद से आस-पास के एरिया में नारियल का तेल लगाएं।

    यह भी पढ़ें- हड्डियों को बनाना है मजबूत, तो डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के ड्रिंक्स

    नीम की पत्तियां

    नीम में सूजन कम करने और अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाती हैं। पुराने समय से नीम का उपयोग बालों व स्किन के लिए होता आया है। आज कल मार्केट नीम वाले कई साबुत और शैंपू भी मिलते हैं। अगर आपको रैशेज से छुटकारा पाना है, तो एक पैन में 15 से 20 नीम की पत्तियां पानी में डालकर उबालें और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब नीम अपना अर्क छोड़ने लगे तो गैस बंद करके इस पानी को ठंडा होने दें। इस पानी से आप अपने प्राइवेट पार्ट के प्राभावित हिस्सों को धोएं। आप चाहें तो नहाते वक्त इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    बर्फ लगाएं

    पीरियड्स में होने वाले रैशेज पर सूजन और जलन सबसे आम परेशानी है। आप जब भी पैड बदलें, तो उस एरिया को साफ करके आइस क्यूब को एक साफ कॉटन के कपड़े में लपेटकर पीरियड रैश के आसपास लगाएं। इससे आपको दर्द या जलन से तुरंत राहत मिलेगी। आप ऐसा दिन में दो बार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल की बीमारियों की वजह बनता है स्ट्रेस, जानें इसे मैनेज करने के आसान तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik