विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Puffy Eyes: सुबह उठते ही आंखों में रहती है सूजन, तो इन आसान तरीकों से तुरंत पाएं राहत

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 30 Nov 2023 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2023 07:44 AM (IST)

Puffy Eyes आंखों में सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार नींद पूरी न होने के कारण ...और पढ़ें

Puffy Eyes: इन तरीकों से दूर करें आंखों की सूजन
Puffy Eyes: इन तरीकों से दूर करें आंखों की सूजन

HighLights

  1. खीरे की तासीर ठंडी होती है।
  2. टी बैग्स के मदद से भी आंखों की सूजन दूर की जा सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Puffy Eyes: कई लोगों को सुबह उठते ही आंखों में सूजन दिखने लगती है जिसे हम ‘पफी आई’ भी बोलते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, तनाव, गलत खानपान आदि। यह आपके लुक को भी प्रभावित करता है। आंखो की सूजन से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगा।

खीरा

खीरे की तासीर ठंडी होती है, आंखों से पफीनेस दूर करने के लिए खीरे के दो स्लाइस काटकर 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रख लें। इसके अलावा आप आलू के स्लाइस काटकर भी आंखों पर रख सकते हैं। ऐसा करने से सूजन कम हो सकती है।

यह भी पढ़ेंचीन में लगातार बढ़ रहे रेस्पिरेटरी बीमारी के मामले, जानें भारत में इसका कितना खतरा

टी बैग

टी बैग्स की मदद से भी आंखों की पफीनेस दूर की जा सकती है। इसके लिए टी बैग को गर्म पानी में डालकर निकाल लें। अब इसे ठंडा होने पर आंखों पर रख लें। टी बैग से पफीनेस दूर हो जाएगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में सूथिंग इफेक्ट होता है, इसे आंखों पर लगाने से पफीनेस दूर होती है।

नारियल तेल

नारियल तेल भी आंखों की पफीनेस दूर करता है। नारियल तेल को आंखों के आसपास लगाने से सूजन दूर हो जाती है। इसके आलावा बादाम या अरंडी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइड्रेट रहें

आंखों में सूजन का कारण पानी की कमी भी होता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा और आंखों में सूजन की समस्या भी दूर होगी।

यह भी पढ़ें: आयोडीन की कमी हो सकती है जानलेवा, नमक के अलावा इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik