विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: अपने बच्चे को टाइप-2 डायबिटीज से रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो अपनाएं ये टिप्स

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sat, 26 Aug 2023 09:08 AM (GMT+05:30)

इन दिनों लोगों की बदलती लाइफस्टाइल का असर उनके बच्चों पर भी पड़ने लगा है। गलत खानपान और आदतों की ...और पढ़ें

इन तरीकों से रखें बच्चों को डायबिटीज से दूर
इन तरीकों से रखें बच्चों को डायबिटीज से दूर

HighLights

  1. इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है।
  2. बदलती जीवनशैली का असर अब बच्चों पर भी पड़ने लगा है।
  3. ऐसे में बच्चों को डायबिटीज से दूर रखने के लिए इन टिप्स को अपनाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: इन दिनों तेजी से बदलती जीवनशैली का असर लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। लोगों की लगातार बिगड़ती आदतों की वजह से आजकल के बच्चे भी खराब आदतों को अपनाते जा रहे हैं। आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे इन दिनों लोग प्रभावित है।

यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। ऐसे में सिर्फ कुछ एहतियात बरतकर आप खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं। इस दिनों बच्चों में भी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर अपने बच्चों से इस बीमारी से दूर रख सकते हैं।

शारीरिक गतिविधि

डिजिटल स्क्रीन पर शो देखने और गेम खेलने के बजाय, अपने बच्चों को बाहर जाकर आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।

खाने की मात्रा तय करे

बच्चा हो या वयस्क, यह महत्वपूर्ण है कि आप खाने की मात्रा को नियंत्रित करें। यह आपके बच्चे को ज्यादा खाने से रोकने में मदद करता है, जो मधुमेह का कारण हो सकता है।

तनाव

तनाव इस क्रॉनिक बीमारी का एक प्रमुख कारण है। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने बच्चों का तनाव कम करें। पढ़ाई भी तनाव का एक प्रमुख स्रोत हो सकता है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इसे अच्छी तरह से प्रबंधित करें।

नींद

यह बेहद जरूरी है कि आपके बच्चे को हर दिन 7-8 घंटे की नींद मिले। जब आपके बच्चे को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है, तो उनका शरीर आराम नहीं करता है और खुद की मरम्मत नहीं कर पाता है, जो अंततः क्रॉनिक बीमारियों के विकास का कारण बनता है।

पारिवारिक गतिविधि

अपने बच्चे को एक्टिव रखने के लिए आप तैराकी, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसी पारिवारिक गतिविधियों की योजना बनाएं। इससे बच्चों की रुचि ऐसी गतिविधियों में बनी रहेगी और शरीर का स्वस्थ वजन भी बना रहेगा।

हाइड्रेशन

यह महत्वपूर्ण है कि आपका बच्चा दिन भर में पर्याप्त पानी पीए। यह भी सुनिश्चित करें कि वे पानी के अलावा कोई शुगर युक्त ड्रिंक न पिए।

फल और सब्जियां

फलों और सब्जियों में आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। सूजन अक्सर पुरानी बीमारियों का एक कारण होती है।

पैक भोजन

डिब्बाबंद फूड आइटम्स में भारी मात्रा में प्रीजर्वेटिव होते हैं, जो टाइप 2 मधुमेह का कारण बन सकते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आपका बच्चा कम से कम मात्रा में डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का सेवन करे।

एक साथ भोजन

अपने बच्चे के साथ भोजन करने का प्रयास करें। इससे आपके बच्चे को अपना खाना धीरे-धीरे खाने और भोजन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। जब आप धीरे-धीरे खाना खाते हैं, तो यह शरीर द्वारा अच्छी तरह से अब्जॉर्प्ब हो जाता है, जो अंततः शुगर को बढ़ने से रोकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik