Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूली के पराठों के साथ चाय पीने वाले ध्यान दें, एक गलती से शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

    ज्‍यादातर लाेगों को मूली के पराठों (Mooli Ka Paratha) के साथ चाय (Tea in Winter) पीने की आदत होती है। मूली का पराठा और चाय (Side Effects of Mooli Ka Paratha and Tea Combination) दोनों खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हैं। लेकिन इनकी तासीर में विरोधाभास है। दोनों का एक साथ सेवन आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे कई गंभीर बीमार‍ियों का सामना करना पड़ सकता है।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 05 Dec 2024 09:28 AM (IST)
    Hero Image
    ठंड में मूली के पराठों के साथ चाय पीने से बचें। (Image Credit- Freeepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। ठंड में तरह-तरह की चीजें खाने का अपना ही मजा है। पराठे तो लगभग सभी घरों में बनाए जाते हैं। आलू, पनीर या म‍िक्‍स वेजि‍टेबल पराठा ताे हर मौसम में लोगों का पसंदीदा नाश्‍ता होता है। ठंड का मौसम आता है तो पराठों का मजा दोगुना हो जाता है। क्‍योंक‍ि सर्दियों में मीठी और टेस्टी मूली आती है। इसके पराठे लोगों के फेवरेट होते हैं। मूली सेहत को भी ढेरों फायदे पहुंचाती है। ये पराठे हेल्‍दी होने के साथ-साथ खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं। ज्‍यादातर लोग मूली के पराठों (Mooli Ka Paratha) के साथ चाय (Tea in Winter) भी पीते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कॉम्बिनेशन भले ही स्वाद में अच्छा लगे, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल मूली और चाय की तासीर एक दूसरे से बेहद अलग होती है। मूली की तासीर ठंडी जबकि चाय की तासीर गर्म होती है। दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है, जो आपके शरीर में कई समस्याओं काे जन्‍म दे सकता है।

    मूली की ठंडी तासीर

    मूली एक ठंडी तासीर वाली सब्जी है। इसके सेवन से हमारे शरीर को ठंडक म‍िलती है। मूली खाने से पाचन भी बेहतर रहता है। आपको बता दें क‍ि मूली में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही ये शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है।

    यह भी पढ़ें: कचरा नहीं सेहत का खजाना हैं मूली के पत्ते, हाजमा रहेगा दुरुस्त और बीपी भी होगा कंट्रोल

    चाय की गर्म तासीर

    चाय की तासीर गर्म होती है। इसमें कैफीन और टैनिन मौजूद होता है। यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। साथ ही ये हमारे पाचन क्रिया को भी तेज करता है। अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो पेट में एसिडिटी और जलन की समस्‍या हो सकती है। आपको अधि‍क चाय पीने से बचना चाह‍िए।

    मूली और चाय के सेवन से सेहत पर असर

    • मूली के पराठाें के साथ चाय पीने से पेट में गैस बनने और पेट फूलने की समस्या हाे सकती है।
    • मूली की ठंडी तासीर और चाय के गर्म प्रभाव से डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर नकारात्मक असर पड़ता है। गैस, एसिडिटी, और अपच की समस्या हो सकती है।
    • मूली के पराठे और चाय के एक साथ सेवन से आंतों में सूजन आ सकती है। इससे जलन की समस्‍या बढ़ सकती है।
    • ठंडी और गर्म तासीर का एक साथ सेवन शरीर के तापमान को प्रभाव‍ित कर सकता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, पेट में ऐंठन जैसी कई समस्‍याएं देखने को म‍िल सकती हैं।

    इन बातों का रखें ध्‍यान

    • मूली के पराठे खाने और चाय पीने के बीच कम से कम एक घंटे का गैप रखें।
    • मूली के पराठे खाने के बाद आप चाय की जगह गुनगुना पानी पी सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन भी बेहतर बनेगा।
    • मूली के पराठों के साथ चाय की जगह आप सौंफ या पुदीने से बनी हर्बल टी ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Foods to avoid with radish: मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना सेहत बिगड़ने में नहीं लगेगा समय

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।