विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों में खाना चाहते हैं मूली के पराठे, तो इस आसान रेसिपी से करें इसे तैयार

By Harshita SaxenaEdited By:
Published: Wed, 29 Nov 2023 02:39 PM (IST)

सर्दियों में खाने-पीने का अपना अलग मजा होता है। इस मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं। ...और पढ़ें

सर्दियों में खाना चाहते हैं मूली के पराठे, तो इस आसान रेसिपी से करें इसे तैयार
सर्दियों में खाना चाहते हैं मूली के पराठे, तो इस आसान रेसिपी से करें इसे तैयार

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • 1 कप आटा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 मूली
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 छोटा चम्मच हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तेल पकाने के लिए
  • स्वादानुसार नमक

विधि :

  • मूली के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आटे और तेल से नरम आटा गूंथ लें।
  • आटा गूंथने के बाद इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें और फिर मूली को धोकर छील लें और अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
  • पराठे की स्टफिंग तैयार करने के लिए मूली को एक कटोरे में निकाल लें।
  • फिर कटी हुई हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और ताजा हरा धनिया डालकर सब एक साथ मिला लें।
  • अब तैयार आटे को बराबर भागों में बांट लें और उसमें मूली का मिश्रण भरें। फिर आटे को सभी तरफ से दबाएं और समान रूप से बेल लें।
  • इसके बाद एक तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें और इसमें पराठा डालकर पकने दें।
  • फिर पराठे को पलटें और थोड़ा घी लगाएं।
  • इसे दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
  • मूली पराठा तैयार है। इसे पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।