Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Red Grapes Benefits: हरे या काले अंगूर से बेहतर होते हैं लाल अंगूर, रोज खाने से मिलेंगे ये फायदे

    Updated: Sat, 11 May 2024 10:41 AM (IST)

    अंगूर खाना लगभग हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस फल के कई प्रकार होते हैं हरा अंगूर काला अंगूर और लाल अंगूर। लेकिन इन सब में लाल अंगूर के हेल्थ बेनिफिट्स काफी ज्यादा बताए जाते हैं। लाल अंगूरों का हार्ट हेल्थ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा लाल अंगूरों में हरे अंगूरों की तुलना में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो डाइजेशन में सपोर्ट करता है।

    Hero Image
    लाल अंगूर खाने से होते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits Of Eating Red Grapes: लाल अंगूर अपने स्वाद के साथ-साथ न्‍यूट्रिशन पावरहाउस के रूप में जाना जाता है, जो अक्सर हेल्थ बेनिफिट्स के मामले में अन्य अंगूर की किस्मों से आगे निकल जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लाल अंगूरों में हाई लेवल के रेस्वेराट्रोल, क्वेरसेटिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जिनको स्ट्रॉन्ग कंपाउंड के रूप में जाना जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में बहुत जरूरी भूमिका निभाते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कुछ कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा, रेड ग्रेप्स में विटामिन, खासकर के विटामिन सी और के से भरपूर होते हैं। जो कोलेजन फॉर्मेशन, इम्यून सपोर्ट और हड्डियों की हेल्थ के लिए जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि, रेड ग्रेप्स खाने से आप कैसे सेहतमंद बन सकते हैं।

    मैंगनीज के अच्छे सोर्स होते हैं लाल अंगूर

    यह अंगूर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह अंगूर मैंगनीज का एक अच्छा सोर्स होता है। जो हड्डियों की हेल्थ और डाइजेशन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा लाल अंगूर खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें -  Grapes Benefits: जान लेंगे अंगूर के फायदे, तो रोज़ कर लेंगे इसे डाइट में शामिल

    बीमारियों से रहते हैं दूर

    लाल अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से कोलन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। लाल अंगूर खाने से कई तरह की एलर्जी से भी छुटकारा मिलता है।

    एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस

    एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लाल अंगूर कई हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्ल्म्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

    डाइजेशन अच्छा होता है

    लाल अंगूर में मौजूद पोटेशियम और फाइबर आपकी हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। रेगुलर रूप से लाल अंगूर खाने से डाइजेशन में आसानी होती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है।

    कोलेस्ट्रॉल के लेवल को करता है कम

    अंगूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना लाल अंगूर खाते हैं तो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है और आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - अच्छे पाचन से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, लाल अंगूर खाने के हैं अनगिनत फायदे

    मेंटल हेल्थ में होता है सुधार

    लाल अंगूर खाने से याददाश्त और मेंटल हेल्थ बढ़ती है। इससे अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।