Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grapes Benefits: जान लेंगे अंगूर के फायदे, तो रोज़ कर लेंगे इसे डाइट में शामिल

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:00 PM (IST)

    Grapes Benefits अंगूर कॉपर और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है। कॉपर ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए एक आवश्यक खनिज है जबकि विटामिन-के रक्त के थक्के और स्वस्थ हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। आइए जानें अंगूर खाने के फायदों के बारे में।

    Hero Image
    Grapes Health Benefits: अंगूर खाने के फायदे जानते हैं आप?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Grapes Benefits: अंगूर की खेती हज़ारों सालों की जा रही है। इसमें कई प्राचीन सभ्यताएं भी शामिल हैं, जो वाइन बनाने में इनका उपयोग करती थीं। इसके अलावा अंगूर न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि इससे आसान और मज़ेदार स्नैक्स भी तैयार किए जा सकते हैं। बाज़ार में ये कई रंगों में देखे जाते हैं- हरे, लाल, काले, पीले और पिंक। इसके अलावा अंगूर कई रूप में भी उपलब्ध होता है, जैसे किशमिश, जेली, जूस आदि। यहां तक कि आपको बिना बीज और बीज वाले अंगूर भी मिल जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन अंगूर खाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जो इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण होते हैं। तो आइए जानें अंगूर खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

    1. दिल की सेहत में सुधार कर सकता है

    अंगूर खाने से आपके दिल को कई तरह से फायदे पहुंच सकते हैं। अंगूर में मौजूद यौगिक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग से बचा सकते हैं।

    2. एंटी-कैंसर गुण से भरपूर

    अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय में मानव शोध की कमी है।

    3. डायबिटीज़ और हाई ब्लड शुगर से बचाव

    अंगूर में चीनी की मात्रा उच्च होती है, लेकिन इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक का होता है, जिससे इसे डायबिटीज़ में भी खाया जा सकता है। साथ ही अंगूर में मौजूद यौगिक हाई ब्लड शुगर के खिलाफ सुरक्षा करते हैं।

    4. हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

    अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं। यह सभी पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का काम करते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां काफी कमज़ोर होती चली जाती हैं।

    5. त्वचा और बालों को लाभ पहुंचाते हैं

    अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि इस विषय पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

    6. वज़न घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं

    अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कम करने के साथ वज़न को घटाने में मदद कर सकते हैं। मोटापा डायबिटीज़, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का ख़तरा बढ़ाता है।

    7. कब्ज़ से छुटकारा दिला सकता है

    अंगूर, पानी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो कब्ज़ को दूर करने में मदद कर सकता है। अंगूर में 81 फीसदी पानी है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

    8. अच्छी नींद में मदद कर सकता है

    शोध से पता चलता है कि अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसके लिए आपको रोज़ अंगूर खाने होंगे।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Pexels