रोज 45 दिनों तक सुबह 9 बजे से पहले कर लें ब्रेकफास्ट, शरीर में नजर आएंगे कमाल के बदलाव
क्या आप जानते हैं कि ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील होता है लेकिन ब्रेकफास्ट करने का समय भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सही समय पर ब्रेकफास्ट (Right Time for Breakfast) करने से सेहत को काफी फायदा मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि 45 दिनों तक रोज सुबह 9 बजे से पहले ब्रेकफास्ट करने के क्या फायदे हो सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Early Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिन की शुरुआत का सबसे अहम खाना माना जाता है। यह हमारे शरीर को जरूरी एनर्दी देता है और हमें दिन भर एक्टिव रहने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सुबह 9 बजे से पहले ब्रेकफास्ट कर लें, तो आपकी सेहत को कुछ फायदे भी मिल सकते हैं। जी हां, सुबह 7-9 बजे से पहले ब्रेकफास्ट करने का सबसे सही समय होता है। आइए जानते हैं कि अगर आप 45 दिन लगातार 9 बजे से पहले ब्रेकफास्ट कर लेंगे, तो आपकी सेहत में क्या बदलाव नजर आ सकते हैं।
क्यों है सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता करना जरूरी?
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारा पाचन तंत्र आराम करने के बाद एक्टिव होने के लिए तैयार होता है। इस समय नाश्ता करने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलती है और खाना आसानी से पच जाता है।
- एनर्जी का लेवल बढ़ाता है- सुबह का नाश्ता हमें दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी प्रदान करता है। इससे हम थकान और सुस्ती महसूस नहीं करते हैं और अपने डेली रूटीन को आसानी से पूरा कर पाते हैं।
- मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है- सुबह नाश्ता करने से मेटाबॉलिज्म की रेट बढ़ जाती है। इससे कैलोरी ज्यादा तेजी से जलती हैं और वेट कंट्रोल रहता है।
- दिमाग को तेज करता है- नाश्ता करने से दिमाग को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे वह बेहतर ढंग से काम करता है। इससे याददाश्त और फोकस में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें: कोई भी वजह हो कभी न छोड़ें Breakfast, सबसे पहले चेहरे पर दिखेगा असर फिर पूरे शरीर में होगी दिक्कत
सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता करने के खास फायदे
- वजन कंट्रोल- सुबह ब्रेकफास्ट करने से दिन भर में बार-बार खाने की इच्छा कम होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
- मूड स्विंग्स को कम करता है- सुबह का नाश्ता ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है, जिससे मूड स्विंग्स कम होते हैं और आप ज्यादा खुशमिजाज रहते हैं।
सुबह ब्रेकफास्ट के लिए टिप्स
- हेल्दी डाइट- नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर को शामिल करें।
- फल और सब्जियां- ताजे फल और सब्जियां नाश्ते में शामिल करने से आपको जरूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं।
- दूध और दही- दूध और दही कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं, जो हड्डियों के लिए जरूरी हैं।
- अनाज- दलिया, ओट्स जैसे अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए अच्छे होते हैं।
- पानी पिएं- नाश्ते से पहले एक गिलास पानी पीना पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: जिंदगी बदल देंगी सुबह की ये आदतें, हेल्दी रहने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी को भी मिलेगा बढ़ावा
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।