विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gyan Mudra Benefits: गुस्से को शांत करने के साथ तनाव, नींद न आने जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद है ज्ञान मुद्रा

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Wed, 26 Jul 2023 07:00 AM (IST)

Gyan Mudra Benefits अगर आपका मन विचलित रहता है नींद सही से नहीं आती या कॉन्फिडेंस की कमी है तो ...और पढ़ें

Gyan Mudra Benefits: ज्ञान मुद्रा करने के फायदे व करने का तरीका
Gyan Mudra Benefits: ज्ञान मुद्रा करने के फायदे व करने का तरीका

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gyan Mudra Benefits: योगासन और प्राणायाम सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने में कितने जरूरी है, इससे तो आप वाकिफ होंगे ही, लेकिन क्या आप जानते हैं प्राणायाम करने के दौरान हम जो हाथ की मुद्रा बनाते हैं, उससे भी सेहत को कई सारे लाभ होते हैं। हाथ की इन मुद्राओं से जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है वो है ज्ञान मुद्रा, इसके रोजाना अभ्यास से आप कई सारे फायदे पा सकते हैं। जानेंगे इसके इन्हीं फायदों के बारे में साथ ही करने का तरीका भी।

ज्ञान मुद्रा करने के लाभ

- ज्ञान मुद्रा के रोजाना अभ्यास से स्मरणशक्ति बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है।

- इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है मतलब फोकस करना आसान होता है।

- ज्ञान मुद्रा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

- इसे करने से तनाव कम होता है।  गुस्सा आने पर ज्ञान मुद्रा करेंगे, तो गुस्से को काबू में कर सकते हैं।

- इस मुद्रा को करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिससे आप हर एक क्षेत्र में बेहतर कर पाते हैं।

- ज्ञान मुद्रा करने से मन को शांति मिलती है। 

- सिरदर्द, नींद न आने जैसे समस्याओं से लड़ने में भी ये आसन है बेहद फायदेमंद। 

कैसे करें ज्ञान मुद्रा?

- ज्ञान योग मुद्रा के लिए सुखासन, पदासन या फिर वज्रासन में बैठ जाएं। पीठ एकदम सीधी रहे। इस पोजीशन में दिक्कत हो तो दीवार का सहारा ले सकते हैं। आंखें बंद कर लें। अब ज्ञान मुद्रा लगाएं।

- इसमें अंगूठे के ऊपरी हिस्से को तर्जनी के ऊपरी हिस्से से मिलाना होता है और बाकी उंगलियों को एकदम सीधा रखना होता है। इस मुद्रा में अपनी हथेलियों को घुटनों पर रख लें। हथेलियों की दिशा ऊपर की ओर रहनी चाहिए। सांसों पर फोकस करें। आराम से सांस लें और छोड़ें।

- वैसे तो इस मुद्रा को आप कुर्सी पर बैठकर या खड़े होकर भी लगा सकते हैं, लेकिन आराम से बैठकर करने से ज्यादा फायदे होते हैं। 

- इसे आप दिन में 20 से 30 मिनट तक कर सकते हैं। सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं।

Pic credit- freepik